वीडियो: क्रिकेट का ‘पप्पू’ बना टीम इंडिया का ये स्टार खिलाड़ी, राहुल गांधी की तरह पूरी टीम में नहीं देता कोई भी इज्जत

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी के बेटे काँग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी किसी पहचान के मोहताज नहीं है। राहुल गांधी अपने बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर खूब छाए रहते हैं। सोशल मीडिया पर राहुल गांधी का खूब मज़ाक बनाया जाता है। कभी उनकी हरकतों को लेकर तो कभी उनके बयानों को लेकर।

कुल मिलाकर कहें तो भारत में उनको मज़ाक का पात्र बना दिया है। इसी के चलते सोशल मीडिया पर पप्पू भी कहा जाता है। ऐसे ही टीम इंडिया में एक खिलाड़ी है जिसे भी टीम इंडिया में कोई इज्जत नहीं मिलती। आए दिन सोशल मीडिया पर उसका मज़ाक बनता रहता है। तो कभी उस खिलाड़ी ही हरकतों के कारण उसके खूब मजे लिए जाते हैं। आइये जानते हैं इस खिलाड़ी के बारे में।

युज़वेन्द्र चहल टीम इंडिया के पप्पू हैं!

32 साल के टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युज़वेन्द्र चहल फिलहाल टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। हाल ही में वो आईपीएल 2023 में खेलते हुए देखे गए थे. युज़वेन्द्र चहल सोशल मीडिया पर खूब ऐक्टिव रहते हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर वो कोई न कोई रील और वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। सोशल मीडिया पर युज़वेन्द्र चहल की इन्हीं हरकतों के चलते उनका खूब मज़ाक भी बनाया जाता है।

फैंस उनकी रील्स और तस्वीरों पर खूब मजे लेते हैं। टीम इंडिया में भी युज़वेन्द्र चहल की जमकर बेइज्जती की जाती है। इंडियन खिलाड़ियों के अलावा विदेशी खिलाड़ी भी युज़वेन्द्र चहल से खूब मजे लेते हुए दिखते हैं। न्यूज़ीलैंड की टीम जब भारत के दौरे पर आई थी। तब मैच खत्म होने के बाद मार्टिन गप्टिल युज़वेन्द्र चहल को अपशब्द कहते हुए देखे गए थे। यानी एक तरह से देखा जाए तो युज़वेन्द्र चहल को टीम में बाकी खिलाड़ियों से कम इज्जत दी जाती है।

एंड्र्यू साइमंड्स ने गर्दन पकड़ के लटका दिया था

अभी हाल ही में युज़वेन्द्र चहल ने एक खुलासा किया था। उन्होंने बताया था आईपीएल 2013 में जब वो मुंबई इंडियंस के साथ थे तब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी एंड्र्यू साइमंड्स ने उन्हें नशे की हरकत में उन्हें टीम होटल की बालकनी से लटका दिया था। जिसके बाद वो जैसे तैसे वहाँ से अपने होटल रूम पहुँचें थे।