वीडियो: उन्मुक्त चंद की तरह भारत छोड़ दूसरे देश के लिए खेलेगा ये दिग्गज भारतीय बल्लेबाज, कई दोहरे शतक लगाने के बाद भी BCCI नहीं दे रही टीम इंडिया में मौका

भारत में क्रिकेट किसी धर्म से कम नहीं है। क्रिकेट की लोकप्रियता ही है कि बच्चा-बच्चा क्रिकेटर बनना चाहता है। भारत की घरेलू क्रिकेट में कई युवा टीम इंडिया में खेलने का सपना लेके आते हैं लेकिन उनमें से कुछ ही उस सपने को पूरा कर पाते हैं। कई सिर्फ घरेलू क्रिकेट तक ही सीमित होकर रह जाते हैं।

तो कई खिलाड़ी दूसरे मुल्कों का रुख कर लेते हैं। 2012 में भारत को अंडर 19 वर्ल्ड कप जिताने वाले उन्मुक्त चंद उन्हीं क्रिकेटरों में से एक हैं। अब ऐसा ही कुछ भारत के एक और उभरते हुए क्रिकेटर कर सकते हैं। आइए जानते हैं। कौन है वो क्रिकेटर।

उन्मुक्त चंद की तरह अब सरफ़राज भी जा सकते दूसरे देश

साल 2012 में भारत को अंडर 19 वर्ल्ड कप जिताने वाले उन्मुक्त चंद (Unmukt Chand) दिल्ली से अपनी घरेलू क्रिकेट खेलते थे। लेकिन टीम इंडिया तक नहीं पहुँच पाए। कई दफा अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भी टीम में जगह खाली नहीं होने के चलते उनका सिलेक्शन नहीं हुआ।

इसी के चलते उन्मुक्त चंद ने भारत छोड़ संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) का रुख कर लिया। 28 साल की कम उम्र में ही उन्मुक्त चंद ने दूसरे देश जाकर अपने भविष्य बनाने के लिए भारतीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। कुछ ऐसा ही हाल हो सकता है 25 साल के युवा बल्लेबाज सरफ़राज खान का। सरफ़राज 2013 से भारत के डॉमेस्टिक सर्किट में हैं। वो साल दर साल अपने प्रदर्शन में निखार ला रहे हैं।

रणजी ट्रॉफी के 3 सीजन में सरफ़राज खान का औसत 100 के ऊपर रहा है। लेकिन फिर भी उनकी जगह भारतीय टीम में नहीं बन रही है। लगातार प्रदर्शन करने के बाद भी नजरंदाज होने पर सरफ़राज खान भी उन्मुक्त चंद की राह चल सकते हैं।

अभी कुछ महीनों पहले खबरें आईं थीं कि संजू सैमसन को आयरलैंड ने अपने देश से खेलने की पेशकश की थीं। हालांकि बाद में इन खबरों का खंडन कर दिया गया था। लेकिन संजू सैमसन भी उन्हीं खिलाड़ियों में से हैं जो प्रदर्शन तो कर रहे हैं लेकिन उन्हें टीम में जगह नहीं दी जा रही।