वीडियो: रोहित शर्मा पर अचानक आई बड़ी मुसीबत, 4 दिग्गज खिलाड़ी टीम इंडिया से बाहर, भारतीय टीम का हारना तय!

7 जून से WTC फ़ाइनल 2023 का आगाज होने जा रहा है। ये मुकाबला लंदन के ओवल में खेला जाना है, जो 11 जून तक चलेगा। इसके लिए 12 जून एक रिजर्व डे के रूप में रखा गया है। इसके शुरू होने में अब 24 घंटे से भी कम का समय रह गया है। हालांकि, जब इस टूर्नामेंट के लिए स्क्वॉड का एलान हुआ, उसके बाद से ही टीम इंडिया पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा। खिलाड़ी चोटिल होते चले गए और रोहित शर्मा की मुसीबत बढ़ाते चले गए। ऐसे में भारतीय कप्तान इस टूर्नामेंट में अपने 4 महत्वपूर्ण खिलाड़ियों को याद करेंगे, जो चोट की वजह से बाहर हो गए हैं। आइये जानते हैं, उन 4 खिलाड़ियों के बारे में।

जसप्रीत बुमराह

WTC फ़ाइनल 2023 में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अपने फेवरेट प्लेयर जसप्रीत बुमराह को काफी याद करेंगे। बुमराह चोट की वजह से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। ये तेज गेंदबाज पिछले साल इंग्लैंड दौरे पर वनडे सीरीज के दौरान चोटिल हुआ था। फिर एशिया कप 2022 के बाद जब बुमराह ने वापसी की तो उनकी चोट और गंभीर हो गई, जिस वजह से वो टी20 विश्व कप 2022 भी नहीं खेल पाए। अब उन्होंने सर्जरी करवाई है। उम्मीद है, वो जल्द वापसी करेंगे।

हालांकि, बुमराह का WTC फ़ाइनल 2023 में ना होना टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका भी है क्योंकि उनका रिकॉर्ड इस टीम के खिलाफ काफी अच्छा है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 14 टेस्ट पारियों में 32 विकेट हासिल किये हैं जबकि इंग्लैंड में खेलते हुए उन्होंने 17 पारियों में 37 विकेट हासिल किये हैं।

ऋषभ पंत

WTC फ़ाइनल 2023 में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को बहुत याद करेंगे। पंत का पिछले साल 30 दिसंबर को एक्सीडेंट हो गया था, जहाँ उन्हें काफी चोट आई थी। यही कारण है कि वो क्रिकेट के मैदान से ही दूर हैं। उनका टीम में ना होना भारत के लिए बहुत बड़ा झटका है।

पंत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब तक 7 मैच खेल चुके हैं और इस दौरान उन्होंने 7 मैचों की 12 पारियों में 2 अर्धशतक और 1 शतक की मदद से 624 रन बनाए हैं। उन्होंने 72 के स्ट्राइक रेट से ये रन बनाए हैं। बता दें कि इंग्लैंड में भी ऋषभ पंत (Rishabh Pant) का रिकॉर्ड काफी अच्छा है। इंग्लैंड में उन्होंने पिछली 17 पारियों में 2 शतक और 2 अर्धशतक की मदद से 556 रन बनाए हैं।

केएल राहुल

WTC फ़ाइनल 2023 में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, अपने जोड़ीदार खिलाड़ी केएल राहुल को बहुत याद करेंगे। वो आईपीएल 2023 के दौरान फील्डिंग करते समय चोटिल हो गए थे। इसके बाद उन्हें सर्जरी करवानी पड़ी थी। यही कारण है कि वो WTC फ़ाइनल से बाहर हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ राहुल के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने इस टीम के खिलाफ अब तक कुल 11 मुकाबले खेले हैं और 19 पारियों में महज 34 की औसत से 618 रन ही बनाए हैं, जिसमे सिर्फ 1 शतक ही शामिल हैं। ये बल्लेबाज टीम के अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं और उनका ना होना भारत के लिए झटका है।

श्रेयस अय्यर

WTC फ़ाइनल 2023 में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली के उत्तराधिकारी कहे जाने वाले बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को काफी याद करेंगे। अय्यर इस समय चोट से जूझ रहे हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाजों को इसी साल बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान चोट लगी थी। इससे पहले ही अय्यर चोट की समस्या से जूझ रहे थे।

वहीं, उनके आंकड़ों पर गौर करें तो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टेस्ट की 4 पारियों में 42 रन ही बनाए हैं। हालांकि, अय्यर ने टेस्ट में डेब्यू काफी देर से भी किया है। उन्होंने 2021 में अपना टेस्ट डेब्यू किया था।