वीडियो: सचिन, कोहली और धोनी से कई गुना अमीर है यह भारतीय खिलाड़ी, संपत्ति जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

क्रिकेट दुनिया की सबसे पैसों वाले गेम में से एक है और क्रिकेट में कई खिलाड़ियों ने खूब पैसे कमाए हैं। बात करें अगर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की तो यह बोर्ड क्रिकेट में सबसे अमीर बोर्ड में से एक मानी जाती है। जबकि टीम इंडिया के कई खिलाड़ी कई करोड़ों रुपए के मालिक भी है।

आपको बता दें कि, पूर्व खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) कई हजारों करोड़ो रुपए के मालिक हैं। जबकि अभी हाल ही में टीम इंडिया के रन मशीन विराट कोहली (Virat Kohli) भी 1000 करोड़ रुपए क्लब में शामिल हो गए हैं। लेकिन क्या आपको पता है, टीम इंडिया का सबसे अमीर खिलाड़ी कौन है अगर नहीं पता है तो चलिए जानते हैं।

सचिन, धोनी और कोहली से भी अमीर है यह खिलाड़ी

आपको बता दें कि, टीम इंडिया में का एक ऐसा खिलाड़ी है जिसकी कमाई जानकार आपके होश उड़ जाएंगे। हम बात कर रहें हैं टीम इंडिया के फर्स्ट क्लास पूर्व खिलाड़ी समरजीत सिंह रणजीत सिंह गायकवाड़ (Samarjitsinhg Ranjitsinhg Gaekwad) जो की क्रिकेट में टीम इंडिया के सबसे अमीर खिलाड़ी हैं। रणजीतसिंह गायकवाड़ टीम इंडिया के लिए एक भी मैच नहीं खेले हैं और लेकिन उन्होंने बड़ोदा टीम के लिए रणजी ट्रॉफी में 6 मैच खेले हैं। रणजीतसिंह गायकवाड़ इस समय 20,000 करोड़ के मालिक हैं। हालांकि, इसके बारे में बहुत कम लोग ही जानते होंगे। लेकिन ऐसा ही है रणजीतसिंह गायकवाड़ भारत के सबसे अमीर खिलाड़ी है।

बड़ौदा के पूर्व राजा के बेटे हैं समरजीत सिंह रणजीत सिंह गायकवाड़

क्रिकेट खेलने वाले अब तक के सबसे अमीर भारतीय समरजीत सिंह रणजीत सिंह गायकवाड़ हैं। 25 अप्रैल, 1967 को जन्मे समरजीत सिंह गायकवाड़ एक पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर हैं। समरजीत सिंह गायकवाड़ गुजरात में बड़ौदा के पूर्व राजा हैं। समरजीत सिंह गायकवाड़, रणजीत सिंह प्रताप सिंह गायकवाड़ और शुभांगिनी राजे के इकलौते बेटे हैं। उन्होंने देहरादून के दून स्कूल से पढ़ाई की। जबकि समरजीतसिंह रणजीत सिंह गायकवाड़ बड़ोदा क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।