वीडियो: 74 चौके 31 छक्के, वर्ल्ड कप का पैसा वसूल मुकाबला, हारकर भी दिल जीत गई श्रीलंका, 102 रन से जीती दक्षिण अफ्रीका

भारत में खेले जा रहे हैं वनडे वर्ल्ड कप का चौथा मुकाबला दिल्ली के मैदान पर साउथ अफ्रीका और श्रीलंका (SA vs SL) के बीच खेला गया। इस मुकाबले में श्रीलंकाई टीम के कप्तान दासुन शनाका (Dasun Shanaka) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका टीम की टीम ने शानदार बल्लेबाजी की और श्रीलंका के सामने 429 रनों का लक्ष्य रखा।

साउथ अफ्रीका की तरफ से एडम मार्करम ने वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे तेज शतक लगाया। वहीं, 429 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम 326 रन ही बना पाई और मैच 102 रनों से हार गई। साउथ अफ्रीका ने इस वर्ल्ड कप में शानदार जीत के साथ शुरुआत की है।

साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच खेले गए मुकाबले की मैच हाइलाइट्स

साउथ अफ्रीका की पारी का हाल (पहले 10 ओवर)
कप्तान तेम्बा बवुमा ने की चौके के साथ शुरुआत।
दिलशान मधुसनका ने किया तेम्बा बवुमा को एलबीडब्ल्यू आउट।
रासी वैन डेर डुसेन ने पहले दो गेंदों में जड़े दो चौके।
साउथ अफ्रीका टीम ने की पहले 10 ओवर में सधी शुरुआत।
10 ओवर में साउथ अफ्रीका ने बनाया एक विकेट के नुकसान पर 48 रन।
11 से 40 ओवर का हाल
रासी वैन डेर डुसेन और क्विंटन डि काक ने संभाली साउथ अफ्रीका टीम की पारी
रासी वैन डेर डुसेन ने धनंजय के ओवर में 2 चौके और 1 छक्का।
51 गेंदों में रासी वैन डेर डुसेन ने पूरा किया अपना अर्धशतक।
दोनों खिलाड़ियों ने बीच हुई 100 रनों की पार्टनरशिप।
क्विंटन ने 61 गेंदों में पूरा किया अपना अर्धशतक।
क्विंटन और रासी वैन डेर डुसेन ने की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी।
क्विंटन डि काक ने पूरा किया 83 गेंदों में अपना शतक।
क्विंटन डि काक हुए 100 रन बनाकर आउट।
रासी वैन डेर डुसेन ने भी पूरा किया अपना शतक।
रासी वैन डेर डुसेन 108 रन बनाकर आउट।
एडम मारक्रम ने की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी।
40 ओवर में साउथ अफ्रीका ने बनाए 291/3 रन।
41 से 50 ओवर का हाल
एडम मारक्रम ने मात्र 34 गेंदों में ही जड़ा अपना अर्धशतक।
पथिराना के 8वें ओवर में बने 26 रन।
क्लासेन 20 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट।
एडम मारक्रम ने छक्के के साथ पूरा किया अपना शतक।
मात्र 49 गेंदों में ही एडम मारक्रम ने जड़ा शतक।
वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने।
एडम मारक्रम 54 गेंदों में 106 रन बनाकर आउट।
मिलर ने 49वें ओवर में जड़े 3 छक्के।
50 ओवर में साउथ अफ्रीका ने बनाए 428/5 रन।
साउथ अफ्रीका की पारी में लगे कुल 45 चौके और 14 छक्के।
श्रीलंका की पारी का हाल (पहले 10 ओवर)
एनगिडी ने डाला पहला ओवर मेडेन।
श्रीलंका को लगा दूसरे ओवर में ही पहला झटका, निसंका बिना खाता खोले आउट।
कुसल मेंडिस की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी, एनगिडी के दूसरे ओवर में लगाए 3 छक्के।
कुसल मेंडिस ने पॉवरप्ले में की अफ़्रीकी गेंदबाजों की धुलाई।
कुसल मेंडिस ने पूरा किया 25 गेंदों में अर्धशतक।
कुसल परेरा हुए मात्र 7 रन बनाकर आउट।
पहले 10 ओवर में श्रीलंका ने बनाए 94/2 रन।
11 से 40 ओवर का हाल
रबाडा ने किया कुशल मेंडिस को 76 रनों पर आउट।
समरविक्रमा भी हुए 23 रन पर आउट।
साउथ अफ्रीका ने की मैच में वापसी।
केशव महाराज ने किया धनंजय को आउट।
असलंका ने छोर से की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी।
46 गेंदों में असलंका ने किया पूरा किया अपना पहला वर्ल्ड कप में अर्धशतक।
एनगिडी ने किया असलंका को 79 रनों पर आउट।
श्रीलंका की पारी लड़खड़ाई।
वेलालगे बिना खाता खोले आउट।
जेराल्ड कोएत्ज़ी के 7वें ओवर में श्रीलंका ने बनाए 23 रन।
शनाका 68 रन बनाकर हुए आउट।
40 ओवर तक श्रीलंका ने बनाए 291/8 रन।
102 रनों से हारी श्रीलंका
मार्को जानसन के ओवर में रजिथा ने लगाए 3 चौके।
रजिथा ने बनाए 31 गेंदों में 33 रन।
श्रीलंका की पारी 326 रनों पर सिमटी।
श्रीलंका को मिली 102 रनों से हार।
श्रीलंका की पारी में लगे कुल 29 चौके और 17 छक्के।