वीडियो: 74 चौके- 31 छक्के, ODI का पैसा वसूल मुकाबला, एक मैच में बने 754 रन, दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका पर दर्ज की ऐतिहासिक जीत

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का चौथा मुक़ाबला दिल्ली में खेला गया। अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका और साउथ अफ़्रीका का आमना-सामना हुआ। टॉस जीतकर दसून शनाका ने पहले बल्लेबाज़ी के लिए दक्षिण अफ़्रीका को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया, जिसके बाद टीम ने तीन शतक की बदौलत निधारित 50 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 428 रन का स्कोर बनाया। जवाब में श्रीलंका की टीम 326 रन ही बना सकी। परिणामस्वरूप, साउथ अफ्रीका ने 102 रन से बड़ी जीत दर्ज की।

साउथ अफ्रीका की धमाकेदार शुरुआत

पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका भले ही दूसरे ओवर में लगा हो, लेकिन टीम की शुरुआत धमाकेदार रही। क्विंटन डी कॉक और रस्सी वैन दर डुसें ने दोहरी शतकीय साझेदारी कर टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि, मथीश पाथिराना ने 30.4 ओवर में क्विंटन डी कॉक को आउट कर श्रीलंका को दूसरा विकेट दिलाया। उन्होंने 84 गेंदों पर 100 रन की पारी खेली। इसके अलावा क्विंटन डी कॉक और रस्सी वैन दर डुसें के बीच 204 रन की साझेदारी हुई।

साउथ अफ्रीका को लगा दूसरा झटका

क्विंटन डी कॉक के बाद रस्सी वैन दर डुसें के बल्ले से दक्षिण अफ्रीका के लिए शतक निकला। उन्होंने 110 गेंदों पर शानदार शतकीय पारी खेली। उनकी इस पारी की मदद से अफ्रीकी टीम 264 रन का स्कोर हासिल करने में कामयाब हुई।

एडन मारक्रम की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

इस मैच में एडन मारक्रम दक्षिण अफ्रीका के लिए शतक जड़ने वाले तीसरे बल्लेबाज रहें। उन्होंने 49 गेंदों में अपने सौ रन का आंकड़ा पूरा किया। इसी के साथ एडन मारक्रम ने वर्ल्ड कप में इतिहास भी रच दिया। दरअसल, वह विश्व कप में सबसे तेज शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने 54 गेंदों में 106 रन बनाए।

दक्षिण अफ्रीका ने बनाया 428 रन का पहाड़नुमा स्कोर

पहले बल्लेबाजी करने के लिए आई साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका के सामने 429 रन का लक्ष्य रखा। यह विश्व कप इतिहास का सर्वाधिक स्कोर है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 2015 विश्व कप में पर्थ में अफगानिस्तान के खिलाफ 50 ओवर में सात विकेट पर 417 रन बनाए थे। दक्षिण अफ्रीका के लिए इस मैच में क्विंटन डिकॉक (100 रन), रसी वान डर डुसेन (108 रन) और एडेन मार्करम (106 रन) शतक बनाया।

हेनरिक क्लासेन 20 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हुए। डेविड मिलर और मार्को यानसेन के बीच 18 गेंदों में 45 रन की नाबाद साझेदारी हुई। श्रीलंका के लिए दिलशान मदुशंका ने दो विकेट निकाली। कसुन रजिथा, मथीशा पथिराना और दुनिथ वेलालगे को एक-एक विकेट मिली।

टीम स्कोर खिलाफ मैदान साल

दक्षिण अफ्रीका 428/5 (50) श्रीलंका दिल्ली 2023
ऑस्ट्रेलिया 417/7 (50) अफगानिस्तान पर्थ 2015
भारत 413/5 (50) बरमूडा पोर्ट ऑफ स्पेन 2007
दक्षिण अफ्रीका 411/4 (50) आयरलैंड कैनबरा 2015
दक्षिण अफ्रीका 408/5 (50) वेस्टइंडीज सिडनी 2015
श्रीलंका 398/5 (50) केन्या कैंडी 1996
श्रीलंका की खराब शुरुआत

दक्षिण अफ्रीका द्वारा दिए गए पहाड़नुमा स्कोर को हासिल करने के लिए आई श्रीलंका टीम की पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पावरप्ले में ही श्रीलंका ने पथुम निसंका और कुसल परेरा का विकेट गंवा दिया। पथुम निसंका बिना खाता खोले पवेलीयन लौट गए, जबकि कुसल परेरा ने 7 रन बनाए।

कुशल मेंडिस का अर्धशतक

सलामी बल्लेबाजों के फ्लॉप हो जाने के बाद कुशल मेंडिस के बल्ले ने तबाही मचाई। उन्होंने 42 गेंदों पर 72 रन की धुआंधार पारी खेली। उनकी इस जुझारू पारी ने श्रीलंका को मैच में बने रहने में मदद की। लेकिन कगिसो रबाड़ा ने कुशल मेंडिस का विकेट लिया।

चरिथ असलंका की धमाकेदार पारी

कुसल मेंडिस के बाद चरिथ असलंका ने धमाकेदार अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 65 गेंदों पर आठ चौके और चार छक्कों की मदद से 79 रन बनाए। चरिथ असलंका को लुंगिसानी एनगिडी ने पवेलीयन वापिस भेजा।

साउथ अफ़्रीका की हुई जीत

जवाबी पारी में बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम 326 रन ही बना सकी। कुलस मेंडिस, चरिथ असंका और दसून शनाका के अलावा कोई भीई बल्लेबाज श्रीलंका के लिए अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका। इन तीनों बल्लेबाजों ने क्रमशः 76 रन, 79 रन और 68 रन बनाए। इस प्रदर्शन के चलते श्रीलंका को 102 रन से हार का सामना करना पड़ा। दक्षिण अफ्रीका के लिए जेराल्ड कट्ज़ी ने तीन विकेट झटकाई। कगिसो रबाडा, केशव महराज और मार्को यानसन ने दो-दो विकेट ली। लुंगिसानी एनगिडी ने एक सफलताएं हासिल की।