वीडियो: भारतीय युवा बल्लेबाज में घुसी शेन वॉर्न की आत्मा, गेंद को ऐसे घुमाया कि बल्लेबाज के उड़े होश, चंद सेकेंड में हुआ काम तमाम

यशस्वी जयसवाल ….एक नाम जो बीते दिनों से अक्सर सुर्खियों में नजर आ रहा है। आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में धमाल मचाने के बाद इस खिलाड़ी ने लाखों फैंस के दिल में जगह बनाई है। उन्होंने अपनी गजब की बैटिंग स्किल्स से सभी को अपना मुरीद बनाया है। यशस्वी जयसवाल की उम्दा बल्लेबाजी से तो हर कोई वाकिफ है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि 21 साल का यह खिलाड़ी कमाल की गेंदबाजी भी करता है? जी हां, यशस्वी जयसवाल (Yashasvi Jaiswal) जितने शानदार बल्लेबाजी में हैं, उतने ही गेंदबाजी में भी हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल में उनकी गेंदबाजी का एक नमूना पेश करने जा रहे हैं।

गेंद से भी पलट सकते हैं Yashasvi Jaiswal बाजी

हम आपको यशस्वी जायसवाल का जो वीडियो दिखाने जा रहे हैं वो मुंबई टी20 लीग के पहले संस्करण का है। साल 2018 में शुरू हुए इस टूर्नामेंट का हिस्सा कई युवा खिलाड़ी बने थे। इन्हीं में से एक थे यशस्वी जायसवाल, जिनका चयन नॉर्थ मुंबई पंथर्स नामक टीम में हुआ था।

उस सीजन उन्होंने ट्राइंफ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट टीम के खिलाफ अपनी गेंदबाजी का जलवा दिखाया था। उन्होंने अपने कोटे के चार ओवरों में तीन विकेट झटकाई थी। उनकी इसी गेंदबाजी का नजराना हम आपके सामने पेश कर रहे हैं।

Yashasvi Jaiswal ने बिखेरा अपनी गेंदबाजी का जलवा

दरअसल, 17 मार्च 2018 को वानखेडे स्टेडियम में ट्राइंफ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट और नॉर्थ मुंबई पंथर्स के बीच मुंबई टी20 लीग का मुकाबला खेला गया। इस मैच में यशस्वी जायसवाल ने गेंदबाजी करते हुए विपक्षी टीम में कहर बरपाया। जहां अन्य गेंदबाज महज एक-एक विकेट लेने में ही कामयाब हुए, वहीं यशस्वी जायसवाल ने अकेले तीन विकेट निकाली। चार ओवर में उन्होंने 23 रन खर्च करते हुए 5.75 के इकानॉमी से किफायती गेंदबाजी की। हालांकि, उनकी टीम जीत दर्ज नहीं कर सकी लेकिन उन्होंने अपनी गेंदबाजी का अच्छा प्रदर्शन दिखाया।

ऐसा रहा है Yashasvi Jaiswal के गेंदबाजी का रिकॉर्ड

गौरतलब है कि यशस्वी जयसवाल को गेंदबाजी करने का ज्यादा मौका नहीं मिला, लेकिन जब वह गेंदबाजी करने उतरे तो किफायती नजर आए हैं। उन्होंने लिस्ट ए की 13 पारियों में बॉलिंग की है। इसमें उन्होंने सात विकेट अपने खाते में दर्ज की है।

हालांकि, फर्स्ट क्लास और टी20 की महज तीन-तीन पारियों में उन्हें गेंदबाजी करते देखा गया है। मगर, वह इसमें कोई भी सफलताएं हासिल नहीं कर सके। लिहाजा, ये कहना गलत नहीं होगा कि अगर यशस्वी जयसवाल अपनी शानदार गेंदबाजी से मैच का रुख पलटने का माद्दा रखते हैं, जोकि भारतीय टीम के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।