वीडियो: पुरानी दोस्ती की लाज रखेंगे अजीत अगरकर, इस दिग्गज विकेटकीपर की एक बार फिर कराएंगे टीम इंडिया में वापसी

अभी कुछ दिन पहले ही टीम इंडिया को उसका नया मुख्या चयनकर्ता मिला है। टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर ने इस साल फरवरी में स्टिंग ऑपरेशन कांड में फंसे पूर्व मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा की जगह ली है। चेतन शर्मा ने स्टिंग ऑपरेशन के 2 दिन बाद ही अपना इस्तीफा दे दिया था।

जिसके बाद अब लगभग 5 महीनों बाद अजित अगरकर को टीम इंडिया का नया मुख्य चयनकर्ता नियुक्त किया गया है। अजीत अगरकर मुख्य चयनकर्ता बनने के बाद टीम इंडिया में कई बदलाव करते हुए दिख रहे हैं। अब इसी कड़ी में वो अपने दोस्त की भी टीम इंडिया में वापसी करवाते हुए दिख रहे हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर।

अजीत अगरकर करवाएंगे दिनेश कार्तिक की वापसी!

टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता बनने के बाद से ही अजीत अगरकर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बने हुए हैं। उन्होंने आते ही वेस्टइंडीज दौरे के लिए टी-20 स्क्वाड का ऐलान किया जिसमें उन्होंने 3 बड़े खिलाड़ियों को बाहर बिठाया। जिसमें रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविंद्र जडेजा जैसे दिग्गज नाम थे। इसके साथ ही अजीत अगरकर के आने के बाद टीम में अनुभवी विकेटकीपर दिनेश कार्तिक की वापसी के चांस बढ़ गए हैं।

आपको बता दें अजीत अगरकर ने दिनेश कार्तिक के साथ खूब क्रिकेट खेली है। 2007 के टी-20 वर्ल्ड कप में भी दोनों साथ खेले थे। दोनों के बीच तबसे ही गहरी दोस्ती है अब इसी के चलते एक बार फिर से दिनेश कार्तिक को टीम इंडिया की जर्सी पहनने का मौका मिलता दिख रहा है।

आखिरी बार वर्ल्ड कप 2022 में दिखे थे खेलते हुए

38 साल के दिनेश कार्तिक वर्तमान टीम इंडिया में सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने साल 2004 में टीम इंडिया के लिए अपना डेब्यू किया था। कभी फॉर्म तो कभी अन्य कारणों से दिनेश कार्तिक टीम इंडिया के लिए लगातार नहीं खेल पाए। इसी वजह से उन्होंने अपने 19 साल के करियर में अबतक सिर्फ 180 मुकाबले खेले हैं।

दिनेश कार्तिक ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया था इसी के चलते उन्हें वर्ल्ड कप 2022 के लिए टीम में जगह दी गई थी। हालांकि वर्ल्ड कप में उनका प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था। अब देखने होगा क्या अजीत अगरकर के मुख्य चयनकर्ता बनने के बाद उन्हें टीम इंडिया में जगह मिलती है या नहीं।