वीडियो: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, चोट के चलते एशिया कप और वर्ल्ड कप से बाहर होगा सबसे बड़ा मैच विनर

भारतीय टीम अभी श्रीलंका में हैं जहां एशिया कप 2023 खेल रही है। आज यानी 10 सितंबर को भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) का मुकाबला खेला जा रहा है। कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है।

टीम इंडिया में इस इस मुकाबले के लिए 2 बदलाव हुए हैं। वहीं एक बदलाव कप्तान रोहित शर्मा को मजबूरी में करना पड़ा है। चोट के चलते टीम इंडिया का ये स्टार खिलाड़ी एशिया कप 2023 से बाहर हो सकता है। इसके साथ ही अब वो वर्ल्ड कप 2023 से भी बाहर हो सकते हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर।

एशिया कप में श्रेयस अय्यर हुए चोटिल

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की किस्मत इन दिनों उनके साथ नहीं है। चोट के बाद भारतीय टीम में वापसी कर रहे श्रेयस अय्यर एक बार फिर से भारतीय टीम से बाहर हो गए हैं। एशिया कप 2023 में एक लंबे समय बाद वापसी कर रहे थे। लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले ही चोटिल हो गए हैं। एशिया कप 2023 में अब उनकी वापसी होना काफी मुश्किल लग रहा है।

वर्ल्ड कप भी कर सकते हैं मिस

श्रेयस अय्यर को हाल ही में वर्ल्ड कप 2023 के लिए घोषित हुई 15 सदस्यीय टीम में जगह मिली है। वर्ल्ड कप 2023 को शुरू होने में अब बस कुछ ही दिनों का समय बचा है। लेकिन ऐसे में श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के बाद अब उनका वर्ल्ड कप 2023 के लिए टीम में खेलना मुश्किल होता हुआ दिख रहा है। श्रेयस अय्यर पिछले कुछ समय से टीम इंडिया के लिए रेगुलर 4 नंबर पर शानदार प्रदर्शन शानदार करके दिखाया है। ऐसे में उनका बाहर होना टीम इंडिया के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है।

पहले भी हो चुके हैं चोटिल

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर का करियर चोट के चलते काफी प्रभावित हुआ है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में वो चोटिल हो गए थे। जिसके चलते उन्होंने पूरी सीरीज मिस की थी और फिर उसके बाद उन्होंने आईपीएल 2023 भी उन्होंने चोट के चलते मिस किया था।