वीडियो: आईपीएल प्रदर्शन के बेस पर चुनी गई वर्ल्ड कप 2023 की 15 सदस्यीय टीम इंडिया, IPL के सभी लप्पेबाजों को मिला मौका

इस साल भारत में वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन होना है। भारत में होने वाले इस वर्ल्ड कप 2023 के लिए टीम इंडिया सबकी फेवरेट है। 5 अक्टूबर से वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला खेला जाना है। भारत ने वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम का ऐलान नहीं किया है।हालांकि बाकी कई देशों ने अपनी टीमों की घोषणा कर दी है।

वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की स्क्वाड में अभी काफी बदलाव हो सकते हैं। जिसमें टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है।टीम में आईपीएल के दौरान अपनी हिटिंग से सभी के दिल जीत चुके खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है। आइए जानते हैं कैसी हो सकती है 15 सदस्यीय टीम इंडिया वर्ल्ड कप के लिए।

IPL के हिटर्स को मिल सकता है मौका

वर्ल्ड कप 2023 में अब बस कुछ ही महीने बचे हुए हैं। 5 अक्टूबर से वर्ल्ड कप 2023 का पहला मुकाबला खेला जाएगा। वहीं 19 नवंबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। वर्ल्ड कप 2023 के लिए टीम इंडिया की स्क्वाड में आईपीएल में प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को शामिल किया जा सकता है। जिनमें यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा और रिंकू सिंह जैसे खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं।

रिंकू सिंह ने आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। वहीं यशस्वी जायसवाल ने राजस्थान रॉयल्स के लिए धमाकेदार बल्लेबाजी की थी। जिसके चलते उन्हें इमरजिंग प्लेयर ऑफ द सीजन के खिताब से भी नवाजा गया था। तिलक वर्मा ने पिछले 2 सीजन से मुंबई इंडियंस के टॉप ऑर्डर को बखूबी संभाला है । इसके साथ ही उनकी हिटिंग अबिलिटी में भी इजाफा हुआ है।

ऋतुराज गायकवाड़ संभाल सकते हैं कमान

वर्ल्ड कप 2023 के लिए टीम इंडिया की कमान ऋतुराज गायकवाड़ संभालते हुए नजर आ सकते हैं। ऋतुराज गायकवाड़ को एशियन गेम्स के लिए भी टीम इंडिया की कमान सौंपी गई है। इसी को देखते हुए उन्हें वर्ल्ड कप 2023 के लिए आईपीएल के सितारों की टीम का कप्तान बनाकर भेजा जा सकता है।

वर्ल्ड कप के लिए आईपीएल के सितारों की टीम

यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़(कप्तान) अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, साई सुदर्शन, प्रभसिमरन सिंह,रिंकू सिंह, जितेश शर्मा(विकेटकीपर), आकाश मधवाल, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई, सुयश शर्मा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती