वीडियो: BCCI ने किया बेइज्जत, तो संजू सैमसन ने बनाया संन्यास लेने का मन, वायरल वीडियो से हुआ खुलासा

संजू सैमसन (Sanju Samson), टीम इंडिया के सबसे अनलकी खिलाड़ी हैं। एक तो उन्हें टीम इंडिया में मौका नहीं मिलता है और जब उन्हें मौका मिलता है तो प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिलता है। हाल ही में BCCI ने इस खिलाड़ी की भारी बेइज्जती की। पहले तो उन्हें एशिया कप 2023 की टीम में शामिल किया गया लेकिन बाद में उन्हें टीम से ही बाहर कर दिया गया। अब इसी बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसको देखकर ऐसा लगता है कि संजू सैमसन (Sanju Samson) अब संन्यास लेने का मन बना चुके हैं।

संन्यास लेने वाले हैं संजू सैमसन!
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमे संजू सैमसन (Sanju Samson) नजर आ रहे हैं। वीडियो देखकर लग रहा है कि संजू का मन अब क्रिकेट से भर चुका है और अब वो दूसरे खेल की तरफ रुख कर सकते हैं। BCCI की बेइज्जती से परेशान होकर उन्होंने संन्यास लेने का मन बना लिया है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि संजू इस समय दुबई में हैं और वो एक नया खेल खेल रहे हैं। ये खेल गोल्फ है। अक्सर ये देखा गया है कि क्रिकेट के खिलाड़ी संन्यास के बाद गोल्फ खेलते हुए नजर आते हैं लेकिन संजू पहले ही गोल्फ खेल रहे हैं। कहीं ऐसा तो नहीं कि उनका अब क्रिकेट से विश्वास उठ गया है। आप भी देखिये वीडियो ।

इस वजह से एशिया कप टीम से बाहर हुए संजू सैमसन
गौरतलब है कि संजू सैमसन (Sanju Samson) को एशिया कप 2023 की टीम में बतौर बैकअप खिलाड़ी शामिल किया गया था। इसके बाद संजू टीम इंडिया के साथ श्रीलंका भी गए लेकिन टूर्नामेंट के बीच में ही BCCI ने उन्हें स्क्वॉड से रिलीज कर दिया। इसके पीछे की वजह केएल राहुल है क्योंकि संजू को इसी शर्त पर श्रीलंका भेजा गया था कि केएल राहुल की फिटनेस पर सस्पेंस था। ऐसे में जब राहुल पूरी तरह से फिट हो गए और श्रीलंका में टीम इंडिया से जुड़ गए तो संजू को टीम से हटा दिया गया। यही कारण है कि संजू वापस लौट आए। बता दें कि उन्हें वर्ल्ड कप की टीम में भी नहीं रखा गया है।

संजू सैमसन का करियर
आपको बता दें कि संजू सैमसन (Sanju Samson) भारत के लिए अब तक 13 वनडे और 24 टी20 मुकाबले खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने भारत के लिए क्रमशः 390 और 374 रन बनाए हैं। 2015 में भारत के लिए डेब्यू करने वाले संजू सैमसन को अब तक टीम इंडिया में पर्याप्त मौके नहीं मिले हैं।