वीडियो: 2023 विश्व कप के शेड्यूल का ऐलान, 7 बड़ी टीमों के ख़िलाफ़ खेलेगी टीम इंडिया, पहला मुक़ाबला ही होगा रोमांचक

भारत में अक्टूबर-नवंबर महीने में विश्व कप 2023 (World Cup 2023) खेला जाना है। जिसके लिए सभी टीमें अपनी तैयारी जमकर कर रही हैं। भारत में होने वाले वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) भी अपनी तैयारियों में जुटे गई है। वहीं, इंटरनेशनल क्रिकेट कॉउंसिल (ICC) भी वर्ल्ड कप के शेड्यूल का ऐलान नहीं किया है।

लेकिन आईसीसी जल्द ही शेड्यूल का ऐलान कर सकती है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत 5 अक्टूबर से हो सकती है। जबकि फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को खेला जाएगा। जबकि टीम इंडिया का पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को खेला जा सकता है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला मैच खेल सकती है टीम इंडिया

वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया अपने घर पर ही वर्ल्ड कप खेलेगी और टीम साल 2011 की तरह ही चैंपियन बनाना चाहेगी। वहीं, भारतीय टीम अपने वर्ल्ड कप 2023 अभियान की शुरुआत 8 अक्टूबर से करेगी जिसमें टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के साथ खेलेगी और यह मैच चेन्नई के चेपॉक मैदान पर खेला जा सकता है। हालांकि, यह संभावित शेड्यूल है जो की ईएसपीएन क्रिकेट से लिया गया है। वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया को 9 मैच खेलने है जो की अलग -अलग मैदानों पर खेला जाना है।

15 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ हो सकता है मुकाबला

वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया का महामुकाबला पाकिस्तान के साथ खेला जाना है और यह मुकाबला वर्ल्ड के सबसे बड़े स्टेडियम नरेंद्र मोदी मैदान पर 15 अक्टूबर को रविवार को खेला जा सकता है। जबकि टीम इंडिया न्यूजीलैंड के साथ 22 अक्टूबर और इंग्लैंड के साथ 29 अक्टूबर को लखनऊ के मैदान पर खेल सकती है। वहीं, टीम इंडिया दिल्ली के मैदान अफगानिस्तान के खिलाफ 11 अक्टूबर को मुकाबला खेल सकती है।

वर्ल्ड कप 2023 के लिए टीम इंडिया का संभावित शेड्यूल

IND vs AUS, 8 अक्टूबर, चेन्नई
IND vs AFG, 11 अक्टूबर, दिल्ली
IND vs PAK, 15 अक्टूबर, अहमदाबाद
IND vs BAN, 19 अक्टूबर, पुणे
IND vs NZ, 22 अक्टूबर, धर्मशाला
IND vs ENG, 29 अक्टूबर, लखनऊ
IND vs क्वालीफायर, 2 नवंबर, मुंबई
IND vs SA, 5 नवंबर, कोलकाता
IND vs क्वालीफायर, 11 नवंबर, बेंगलुरु