वीडियो: WTC फाइनल हारने के बाद टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका, ICC ने करोड़ों रुपए का लगाया जुर्माना

भारतीय क्रिकेट टीम और भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए कुछ दिन फिलहाल काफी भारी गुज़रने वाले हैं। टीम इंडिया का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीतने का सपना हाल ही में टूटा है। कुछ दिन इससे उबरने में लगेंगे। जहाँ WTC Final में करारी हार हुई है। वहीं टीम इंडिया को एक और झटका लगा है। WTC Final की हार के झटके के बाद टीम इंडिया को ICC ने एक और करारा झटका दिया है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल (WTC Final) में टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही टीमों को ICC ने स्लो ओवर रेट के लिए जुर्माना लगाया है।

WTC Final की हार के बाद लगा करोड़ों का जुर्माना

रविवार यानी 11 जून को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जैसे मैच के खत्म हुआ उसके तुरंत बाद ICC द्वारा ये पुष्टि भी कर दी गई कि टीम इंडिया ने मैच में निर्धारित समय में अपने ओवर नहीं फेंके हैं। जिसके चलते ICC ने धीमी ओवर गति के लिए टीम इंडिया पर 100% मैच फीस का जुर्माना लगाया है। तो वहीं ऑस्ट्रेलिया भी इसकी दोषी पाई गई है ICC द्वारा ऑस्ट्रेलिया पर मैच फीस का 80 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

टीम इंडिया ने तय किए गए निर्धारित समय के टारगेट से 5 ओवर कम फेंके थे। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने 4 ओवर कम फेंके। टीम के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को ICC ने कोड ऑफ कन्डक्ट के आर्टिकल 2.22 के अनुसार, खिलाड़ियों पर हर ओवर के लिए उनकी मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है, जो तय समय में ओवर पूरे न करने पर लगाया जाता है।इसी हिसाब से टीम इंडिया पर 100% जुर्माना लगाया गया है। तो वहीं ऑस्ट्रेलिया पर 80% प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

शुभमन गिल पर भी लगाया गया है जुर्माना

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल (WTC Final) मुकाबले में विवादों का भी नाता रहा। सबसे बड़ा विवाद हुआ शुभमन गिल के आउट होने पर।टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल मैच के चौथे दिन आखिरी सेशन में स्लिप में कट मरते हुए आउट हुए थे। स्कॉट बोलन्ड की गेंद को थर्ड मैन पर खेलने के चक्कर में शुभमन गिल ने कट किया था।

लेकिन गेंद सीधे स्लिप में खड़े केमरून ग्रीन के हाथों में चली गई। ग्रीन ने कैच लिया लेकिन वो साफ नहीं पता चल रहा था कि गेंद हाथों में सीधे गई है या पहले जमीन से टकराई है। बिना स्पष्ट किए अंपायर ने शुभमन को आउट दे दिया। इस पर शुभमन गिल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अंपायर पर तंज़ कसते हुए पोस्ट किया। जिस पर ICC ने उनपर 15% मैच फीस जुर्माना लगाया है।