वीडियो: इंग्लैंड में खेल रहे इस खिलाड़ी ने राहुल द्रविड़ की मानी सलाह, अब टीम इंडिया के लिए खेलेगा 2023 का विश्व कप

भारत में इस साल होने वाले वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) के लिए टीम इंडिया अब अपनी तैयारियों में जुट गई है। वर्ल्ड कप 2023 अक्टूबर और नवंबर के महीने में खेला जाना है। आपको बता दें कि, वर्ल्ड कप की शुरुआत 5 अक्टूबर से हो सकती है जबकि फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को खेला जा सकता है।

वहीं, वर्ल्ड कप 2023 के लिए टीम इंडिया में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) की टीम में वापसी हो सकती है। क्योंकि, उन्होंने आईपीएल 2023 में शानदार प्रदर्शन किया था। जबकि टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) भी अर्शदीप सिंह को टीम में शामिल करना चाहते हैं।

इंग्लैंड में काउंटी खेल रहे हैं अर्शदीप सिंह

टीम इंडिया के युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह इस समय इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं और उन्होंने अपने पहले ही मैच मेंस शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 विकेट निकाले। जबकि अर्शदीप सिंह काउंटी में शानदार प्रदर्शन करके टीम इंडिया में वापसी करना चाहेंगे। हालांकि, टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने ही अर्शदीप सिंह को काउंटी खेलने के लिए कहा और जमकर मेहनत करने की सलाह दी है। अर्शदीप सिंह टीम इंडिया के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2022 खेल चुके हैं और उनका प्रदर्शन अच्छा रहा था।

वर्ल्ड कप 2023 में भी मिल सकता है मौका

भारतीय टीम के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को वर्ल्ड कप 2023 के लिए टीम इंडिया में चुना जा सकता है। क्योंकि, टीम में दाएं हाथ के कई तेज गेंदबाज हैं लेकिन अर्शदीप सिंह वर्ल्ड कप में बाएं हाथ के रूप में टीम के लिए मैच विनर साबित हो सकते हैं। हालांकि, अर्शदीप सिंह टीम इंडिया के लिए मात्र 3 वनडे मैच खेलें हैं लेकिन उन्हें वर्ल्ड कप 2023 में टीम में शामिल किया जा सकता है। क्योंकि, अर्शदीप सिंह नई गेंद को स्विंग करा सकते हैं और डेथ ओवरों में अपनी यॉर्कर गेंद से बल्लेबाज को आउट करने में भी सक्षम हैं।