वीडियो: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, 2023 विश्व कप खेल संन्यास का ऐलान करेगा ये खिलाड़ी

भारत में इस साल अक्टूबर-नवम्बर में वनडे विश्व कप 2023 (World Cup 2023) का टूर्नामेंट खेला जाना है। 2023 वनडे विश्व कप में कुल 10 टीमें शामिल होंगी और यह टूर्नामेंट का 13वां संस्करण होगा। इस टूर्नामेंट का फैंस बेसब्री से इन्तजार कर रहे हैं। हालांकि, वनडे विश्व कप 2023 (World Cup 2023) के बाद भारतीय फैंस को बहुत बड़ा झटका लग सकता है क्योंकि एक अनुभवी खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले सकता है। आइये जानते हैं, उस खिलाड़ी के बारे में।

वनडे विश्व कप 2023 के बाद संन्यास लेगा ये खिलाड़ी

अक्टूबर-नवंबर के महीने में भारत में वनडे विश्व कप 2023 (World Cup 2023) का आयोजन होने जा रहा है। यह टूर्नामेंट राउंड-रॉबिन और नॉक-आउट प्रारूप में खेला जाएगा। भारत ने अपना आखिरी वनडे विश्व कप 2019 में खेला था जहाँ टीम इंडिया सेमीफाइनल से बाहर हो गई थी। यह टूर्नामेंट भी राउंड-रॉबिन और नॉक-आउट प्रारूप में खेला गया था। 2023 वनडे कप में कुल 10 टीमें शामिल होंगी और यह टूर्नामेंट का 13वां संस्करण होगा।

इस विश्व कप के बाद एक दिग्गज क्रिकेटर संन्यास की घोषणा कर सकता है और ये क्रिकेटर और कोई नहीं बल्कि टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा हैं, जो इस विश्व कप के बाद संन्यास ले सकते हैं। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह है, उनका ख़राब फॉर्म और उनकी बढ़ती उम्र।

रोहित की उम्र अब 36 साल की हो गई है और इस उम्र में उनका फॉर्म भी अच्छा नहीं चल रहा है। अगले साल वो 37 के हो जाएंगे। ऐसे में कई युवा क्रिकेटर कतार में हैं, जो उनसे भी बेहतर बल्लेबाजी कर रहे हैं। मतलब वनडे विश्व कप 2023 (World Cup 2023) के बाद फैंस को झटका लग सकता है।

ख़राब फॉर्म से जूझ रहे हैं रोहित

गौरतलब है कि रोहित शर्मा का फॉर्म बेहद ही ख़राब है। टेस्ट की बात करें तो दो साल में उन्होंने 7 टेस्ट खेले हैं और 11 पारियों में मात्र 390 रन ही बनाए हैं। वनडे की बात करें 2022 और 2023 मिलाकर उन्होंने 16 पारियां खेलीं और इस दौरान उनके बल्ले से महज 620 रन ही निकले, जिसमे मात्र 1 शतक शामिल हैं।

वहीं, टी20 के पिछले दो साल के आंकड़ों को देखें तो उन्होंने 40 पारियों में मात्र 1080 रन बनाए हैं। ये आंकड़े 2021 और 2022 के हैं। 2023 में उन्हें टी20 में मौका नहीं दिया जा रहा भाई क्योंकि BCCI हार्दिक को उनकी जगह कप्तान बनाने के बारे में सोच रही है। .