वीडियो: श्री हनुमान भक्त ने छोड़ा भारत देश, अब साउथ अफ्रीका के लिए खेल रहा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट

दुनिया भर में कई ऐसे क्रिकेटर्स हैं जो भारत में पैदा हुए लेकिन खेले अलग किसी और देश से। तो कई ऐसे क्रिकेटर भी हैं जो भारत में पैदा हुए भारत में पले-बढ़े और किसी और देश से खेलने चले गए। वहीं कई ऐसे खिलाड़ी भी है जिनका सिर्फ ताल्लुक भारत से था। ऐसा ही एक भारतीय खिलाड़ी अब दूसरे बड़े देश की क्रिकेट टीम का उपकप्तान बन चुका है।

हम बात कर रहे हैं साउथ अफ्रीका के बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज केशव महाराज की। जो कि पिछले कई सालों से साउथ अफ्रीका की टीम के अहम हिस्सा बने हुए हैं। आपको बता दें केशव महाराज भगवान श्री हनुमान के परम भक्त भी हैं।

साउथ अफ्रीका के केशव महाराज हैं ‘हनुमान’ भक्त

33 साल के केशव महाराज पिछले काफी समय से साउथ अफ्रीका के लिए खेल रहे हैं। खास तौर पर टेस्ट क्रिकेट में उनका टीम के लिए बेहद योगदान है। केशव महाराज के माता-पिता भारत से ताल्लुक़ रखते हैं। दोनों ही काफी समय पहले साउथ अफ्रीका चले गए थे। केशव महाराज का जन्म साउथ अफ्रीका के डरबन में हुआ था। उन्हें शुरुआत से ही क्रिकेट में काफी दिलचस्पी थी। केशव महाराज ने अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू साल 2006 में किया था।

आपको बता दें साउथ अफ्रीका के व्हाइट बाल के उपकप्तान केशव महाराज भगवान हनुमान के परम भक्त हैं। कई मौकों पर उन्हें भगवान हनुमान का नाम लेके शुक्रिया अदा करते हुए देखा गया है। वहीं उनके सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम में भी ‘जय श्री राम और जय श्री हनुमान’ लिखा हुआ है। इसके अलावा केशव महाराज हर भारतीय त्योहार पर अपनी ओर से शुभकामना संदेश भी देते हैं।

शानदार रहा है अंतर्राष्ट्रीय करियर

साल 2006 में अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू करने वाले केशव महाराज को साउथ अफ्रीका की नैशनल टीम में जगह बनाने में 10 साल लग गए थे। उन्होंने साल 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया था। इसके एक साल बाद 2017 में उन्होंने अपना वनडे डेब्यू किया तो वहीं साल 2021 में उन्होंने अपना टी20 डेब्यू किया था।

केशव महाराज ने साउथअफ्रीका की ओर से अबतक कुल 49 टेस्ट मुकाबले खेले हैं। जिनमें 31.99 की औसत से गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 158 विकेट अपने नाम किए हैं। इस दौरान उन्होंने 9 बार पारी में 5 विकेट लिए हैं। वहीं 1 बार मैच में 10 विकेट लिए हैं।