वीडियो: न्यूजीलैंड का उन्मुक्त चंद बना ये खिलाड़ी, देश छोड़कर इंग्लैंड से खेल रहा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट

दुनियाई क्रिकेट में कई ऐसे बड़े खिलाड़ी हुए जो दूसरे देश में पैदा हुए लेकिन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया। भारत के उन्मुक्त चंद उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्मुक्त चंद की तरह की बाकी देशों में भी कई ऐसे खिलाड़ी हैं। जो अपने देश को छोड़ दूसरे देश से खेलने लगे।

इंग्लैंड के बेन स्टोक्स भी इसी लिस्ट का हिस्सा हैं। बेन स्टोक्स फिलहाल इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान हैं और दुनिया के सबसे बेहतरीन ऑल राउंडर्स में से एक हैं। बेन स्टोक्स इंग्लैंड के मूल निवासी नहीं है। बल्कि बेन स्टोक्स का जन्म न्यूज़ीलैंड में हुआ था। न्यूज़ीलैंड से खेलने के बजाय बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड की राह चुनी।

न्यूज़ीलैंड के बेन स्टोक्स इंग्लैंड के महानतम ऑल राउंडर बने

32 साल के बेन स्टोक्स इस समय दुनिया के सबसे बेहतरीन ऑल राउंडर्स में से एक हैं। बेन स्टोक्स की कहानी भी बड़ी ही दिलचस्प है। 1991 में न्यूज़ीलैंड के क्राइस्टचर्च में पैदा हुए बेन स्टोक्स के पिता जेरार्ड स्टोक्स न्यूज़ीलैंड की ओर से अंतर्राष्ट्रीय रग्बी टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

बेन स्टोक्स के पिता ने अपने बेटे का टैलेंट को ध्यान में रखते हुए उन्हें इंग्लैंड भेज दिया। वहाँ उन्होंने अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू भी किया। डेब्यू में उन्होंने इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज मार्क रामप्रकाश को आउट किया।

साल 2010 में बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड की ओर अंडर 19 वर्ल्ड कप खेला था। जहां उन्होंने अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी से सभी को खूब प्रभावित किया था। इसका नतीजा थी था कि उन्हें इंग्लैंड की राष्ट्रीय टीम से बुलावा आया।

शानदार रहा है अबतक का अंतर्राष्ट्रीय करियर

अंडर 19 वर्ल्ड कप के 1 साल बाद उन्हें इंग्लैंड की सीनियर टीम में एंट्री मिल गई। साल 2011 में बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड के लिए वनडे में डेब्यू किया और इसी साल टी20 में भी उनका डेब्यू हुआ। जहां अच्छा प्रदर्शन करने बाद साल 2013 में उनका टेस्ट डेब्यू हुआ।

बेन स्टोक्स ने अबतक कुल 92 टेस्ट मैच खेले हैं। जिनमें 35.92 की औसत से 5712 रन बनाए हैं जिनमें 12 शतक और 28 अर्धशतक शामिल है। वहीं उन्होंने अबतक 105 वनडे मुकाबले खेले हैं जिनमें 38.99 की औसत 2924 रन बनाए हैं।