वीडियो: भारत का वर्ल्ड कप जीतने का सपना हुआ चकनाचूर, अचानक चोटिल होकर टीम से बाहर हुए 3 मैच विनर खिलाड़ी

टीम इंडिया फिलहाल श्रीलंका में है जहां एशिया कप 2023 खेल रही है।एशिया कप 2023 में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर एशिया कप के फाइनल में जगह बना ली है पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले मुकाबले की विजेता टीम टीम इंडिया के साथ 17 सितंबर को फाइनल मुकाबले में खेलती हुई दिखाई देगी।

एशिया कप के ठीक बाद टीम इंडिया वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) भी खेलना है। जिसके लिए टीम इंडिया पूरी तरह से तैयार है। लेकिन टीम इंडिया के लिए एक मुसीबत बन आई है। टीम इंडिया के 3 स्टार खिलाड़ी एशिया कप के दौरान चोट का शिकार हो गए हैं। अगर बाहर हुए ये 3 खिलाड़ी तो फिर टीम के लिए मुसीबतें खड़ी हो सकती हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर।

World Cup से ठीक पहले दोबारा चोटिल हुए श्रेयस अय्यर!

भारत के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर पिछले काफी समय से भारत के लिए 4 नंबर पर शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। वर्ल्ड कप 2023 के लिए वो टीम इंडिया की 4 नंबर पर बल्लेबाजी के लिए पहली चॉइस हैं। लेकिन उनकी चोट के चलते टीम इंडिया का संतुलन बिगड़ गया है। पिछले कुछ महीनों से चोटिल चल रहे श्रेयस ने हाल ही में एशिया कप 2023 में टीम इंडिया में वापसी की थी।

लेकिन एक मैच खेलने के बाद ही वो फिर से चोटिल हो गए हैं। नेपाल के मैच के बाद पाकिस्तान के मैच से पहले श्रेयस अय्यर को पीठ में खिंचाव की शिकायत थी। जिसके चलते वो पकिस्तन और श्रीलंका के खिलाफ हुए मुकाबलों में हिस्सा नहीं ले पाए हैं। अब देखना होगा उनकी चोट कितनी गंभीर हैं।

बुमराह-हार्दिक भी हो चुके हैं चोटिल!
एशिया कप 2023 में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम के दो दिग्गज खिलाड़ी चोटिल हो गए थे। गेंदबाजी के दौरान जसप्रीत बुमराह का एंकल मुड़ गया था। जिसके चलते वो काफी परेशानी में दिखे थे। वही हार्दिक पांड्या अभी कल चोटिल हो गए थे। उनके हाथ में चोट आ गई थी। गेंदबाजी करते हुए उन्होंने हाथ में दिक्कत भी नजर आ रही थी।

World Cup के लिए हो सकती हैं मुश्किलें
श्रेयस अय्यर जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या के चोटिल होने के बाद भारतीय टीम के लिए वर्ल्ड कप 2023 में मुश्किलें खड़ी हो सकती है। तीनों ही खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए बेहद अहम है और तीनों ने ही टीम इंडिया को अपने दम पर काफी मैच जिताएं हैं। अगर इनमें से कोई भी खिलाड़ी प्लेइंग का हिस्सा नहीं बन पाता है तो टीम का संतुलन बिगड़ सकता है।