वीडियो: एशिया कप में धोनी को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी, अब पाकिस्तान से लेंगे अपना 6 साल पुराना बदला

सितंबर के महीने में एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) खेला जाना है जिसके लिए टीम इंडिया पहले से ही तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि, अभी एशिया कप 2023 कहां खेला जाना है और एशिया कप के आयोजन अंतिम फैसला अभी लेना बाकी है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एशिया कप के 4 मैच पाकिस्तान में खेला जाना है और श्रीलंका में बाकी के 9 मैच खेले जाने है। वहीं, एशिया कप 2023 में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व चैंपियन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को टीम के साथ भेजा जा सकता है और धोनी एशिया कप में टीम को चैंपियन बनाने में मदद कर सकते हैं।

धोनी बन सकते हैं एशिया कप में टीम इंडिया का मेंटर

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी एशिया कप 2023 में भारतीय टीम के मेंटर बनाया जा सकता है। क्योंकि, धोनी टीम इंडिया को एशिया कप में चैंपियन बनाने में मदद कर सकते हैं। आपको बता दें कि, धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया आईसीसी की सभी ट्रॉफी जीत चुकी है। जिसके चलते बीसीसीआई धोनी को टीम का मेंटर बनाया जा सकता है। वहीं, धोनी टी20 वर्ल्ड कप 2021 में टीम इंडिया का मेंटर बनाया गया था। जिसके बाद अब फिर अटकलें तेज हो गई हैं की धोनी को एशिया कप 2023 में भारतीय टीम का मेंटर बनाया जा सकता है।

पाकिस्तान से धोनी लेंगे बदला

एशिया कप 2023 में महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया के मेंटर के रूप में जा सकते हैं और पाकिस्तान को हराने के लिए एक मास्टर प्लान तैयार कर सकते हैं। आपको बता दें कि, भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियन ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला 2017 में खेला गया था जिसमें भारतीय टीम को पाकिस्तान के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा था। उस समय धोनी टीम में बतौर विकेटकीपर खेल रहे थे। वहीं, इस बार एशिया कप में धोनी उस हार का बदलना लेना चाहेंगे और पाकिस्तान को धूल चटाना चाहेंगे।