वीडियो: किस टीम ने जीता है सबसे ज्यादा एशिया कप, जानें किसका रहा है दबदबा

एशिया कप (Asia Cup) क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट में से एक है, जिसका आयोजन पहली बार 1984 में हुआ था। उस दौरान इस इवेंट में केवल तीन टीमों ने भाग लिया था।

इस बार एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) का आगाज 30 अगस्त से होने जा रहा है और इस दौरान भारत बनाम पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच 2 सितंबर को मुकाबला खेला जाना है। इस बार कुल 6 टीमे हिस्सा ले रही है। चलिए जानते हैं कि अब तक किस टीम ने कितनी बार (Asia Cup Winner List) जीता है एशिया कप का खिताब।

एशिया कप 2023 में भारत, श्रीलंका, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल ने भाग लिया है। एशिया कप के इतिहास में अब तक 15 संस्करण हो चुके हैं और अब तक केवल तीन तीमों ने ही एशिया कप का खिताब जीता है। चलिए देखते हैं किस टीम ने सबसे ज्यादा एशिया कप टाइटल जीता है।

भारत (7 बार)

भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप इतिहास में अब तक सबसे ज्यादा खिताबों को अपने नाम किया है। टीम ने 7 बार एशिया कप टाइटल को जीता है। टीम ने पहली बार साल 1984 में खिताब जीता था। उसके बाद टीम ने साल 1984, 1988, 1991 और 1995 लगातार तीन खिताब जीते थे और पहले पांच संस्करणों में से टीम ने 4 टाइटल जीत लिए थे। उसके बाद टीम को एक लंबा इंतजार करना पड़ा और टीम ने साल 2010, 2016 और साल 2018 में खिताब को अपने नाम किया।

श्रीलंका (6 बार)

श्रीलंका क्रिकेट टीम के एशिया कप में आंकड़े बेहद शानदार है। टीम ने अब तक 6 बार एशिया कप के खिताब को अपने नाम किया है। हालांकि श्रीलंका भारत से ज्यादा दूर नहीं है और केवल एक खिताब ही पीछे है। टीम ने साल 1986 और 1997 में टाइटल जीता था। उसके बाद टीम ने साल 2004, 2008 और 2014 में खिताब को अपने नाम किया था। इसके अलावा टीम ने पिछले साल 2022 में भी खिताब को अपने नाम किय था।

पाकिस्तान (2 बार)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने एशिया कप में अब तक केवल दो बार ही खिताब तो जीता है। लेकिन इस बार टीम अच्छा प्रदर्शन कर सकती है और खिताब को अपने नाम कर सकती है। हालांकि पाकिस्तान ने अपना पहला एशिया कप खिताब साल 2000 में आया था। उसके बाद टीम को एक 12 साल का लंबा इंतेजार करना पड़ा। टीम ने अपना दूसरा खिताब साल 2012 में जीता था।

Asia Cup winner List: एशिया कप विजेता टीमें 1984 से 2022 तक

टीमेंटाइटलसाल
भारत7 बार1984, 1988, 1991, 1995, 2010, 2016, 2018
श्रीलंका6 बार1986, 1997, 2004, 2008, 2014, 2022
पाकिस्तान2 बार2000, 2012