वीडियो: धोनी ने दिया युवा क्रिकटर को लिफ्ट , बाइक 100 किमी की रफ़्तार से उड़ाई , धुवां- धुवां हुआ पूल

धोनी क्रिकेट जगत के ऐसे नाम हैं जिनकी कप्तानी और लीडरशिप क्रिकेट जगत के महानतम प्लेयर से की जाती है। अपने स्टाइल और कूल स्वभाव के लिए क्रिकेट जगत में मशहूर धोनी अपने बाइक और कार कलेक्शन के लिए भी मशहूर है। वहीं अपने विंटेज बाइक और कार की मरम्मत से लेकर सर्विसिंग तक धोनी खुद से करते हैं। वहीं हाल में ही धोनी का वीडियो वायरल हो रहा है जहां धोनी एक युवा प्लेयर को नेट सेशन के बाद अपनी बाइक पर लिफ्ट देते नजर आ रहे हैं। जहां धोनी हवा से बातें करते हुए रफ्तार से बाइक को चला नहीं बल्कि उड़ा रहे हैं। जहां युवा प्लेयर वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं।

हाल में ही वेंकटेश प्रसाद ने देखी थी धोनी के बाइक्स की कलेक्शन
हाल में ही वेंकटेश प्रसाद जब किसी कार्य वश रांची पहुंचे थे तो वहां उन्होंने रांची में धोनी के बाइक्स और कार कलेक्शन को देखा जहां वह यह देखकर स्तब्ध रह गए थे। वहीं आपको बता दें की धोनी के पास विंटेज बाइक और कार के कलेक्शन की भरमार है। कुछ बाइक और कार उनके दिल के बेहद करीब मानी जाती है।