वीडियो: टीम इंडिया के फैंस के लिए आई बड़ी खुशखबरी, एशिया कप और वर्ल्ड कप में धोनी को भी मिलेगी जगह

टीम इंडिया को आगामी समय में एशिया कप और वनडे विश्वकप में भाग लेना है, बीसीसीआई मैनेजमेंट ने इन टूर्नामेंट्स को नजर में रखते हुए अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। इस टूर्नामेंट्स से पहले टीम इंडिया के समर्थकों के लिए एक और बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है और वह है कि भारत को तीनों आईसीसी ट्रॉफी जिताने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस मेजर टूर्नामेंट्स से ठीक पहले टीम इंडिया के साथ जुड़ सकते हैं।

एशिया कप और विश्वकप में टीम इंडिया के साथ दिखेंगे महेंद्र सिंह धोनी

सूत्रों के हवाले से यह पता चला है कि, पूर्व भारतीय कप्तान और अपने समय के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक महेंद्र सिंह धोनी एशिया कप और विश्वकप 2023 से पहले टीम के साथ जुड़ सकते हैं। महेंद्र सिंह धोनी अगर टीम के साथ जुडने का फैसला करते हैं तो यह टीम के लिए बहुत ही फायदेमंद होगा।

दरअसल, सूत्रों के द्वारा यह पता चला है कि, पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस एशिया कप और वनडे विश्वकप से ठीक पहले टीम के साथ एक मेंटर के रूप में जुड़ सकते हैं। गौरतलब है कि, एशिया कप का आयोजन श्रीलंका और पाकिस्तान की संयुक्त मेजबानी में होगा और वनडे विश्वकप की मेजबानी भारतीय क्रिकेट बोर्ड कर रहा है। ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी युवा खिलाड़ियों को स्पेशल ट्रेनिंग दे सकते हैं। इसके साथ उन्हे इन दोनों ही देशों में क्रिकेट खेलने का बहुत अनुभव है और उनका यह अनुभव टीम इंडिया के लिए बहुत अधिक फायदेमंद साबित हो सकता है।

इसके पहले भी टीम के बन चुके हैं मेंटर

ये पहली बार नहीं होगा जब महेंद्र सिंह धोनी टीम के साथ बतौर मेंटर जुड़े गए हों, महेंद्र सिंह धोनी इससे पहले साल 2021 के टी 20 विश्व कप में भी एक मेंटर की हैसियत से टीम से जुड़े थे। हालांकि, उस विश्व कप में टीम इंडिया का सफर ग्रुप स्टेज में ही समाप्त हो गया था। अब देखना यह बेहद ही दिलचस्प होगा कि, महेंद्र सिंह धोनी के जुड़ने के बाद टीम इंडिया का प्रदर्शन इन मेगा इवेंट में कैसा होता है।