वीडियो: अमेरिका ने इस भारतीय खिलाड़ी को पहले अपने जाल में फंसाया, अब टीम का कप्तान भी बनाया

भारतीय टीम के कई खिलाड़ी इस समय विदेशी टीमों से खेल रहे हैं। यानी वो खिलाड़ी जो पैदा भारत में हुए या जिनके माता-पिता भारतीय मूल के हैं। वो खिलाड़ी आज दूसरे देशों से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे हैं। ऐसा ही एक भारतीय मूल का खिलाड़ी आज दुनिया के सबसे बड़े देश अमेरिका का कप्तान बन चुका है।

हम बात कर रहे हैं 30 साल के उस खिलाड़ी के बारे में जो भारत के गुजरात में पैदा हुआ। लेकिन अब क्रिकेट खेल रहा है अमेरिका की ओर से आइए जानते हैं इस खिलाड़ी की पूरी कहानी।

अमेरिका के कप्तान हैं भारतीय खिलाड़ी मोनांक पटेल

आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के लिए क्वालीफाइंग राउन्ड शुरू हो चुके हैं। हरारे में यूनाइटेड स्टेट्स और वेस्ट इंडीज के बीच क्वालीफाइंग राउन्ड का मुकाबला खेला जा रहा है। भारतीय मूल के मोनांक पटेल यूनाइटेड स्टेट्स की कप्तानी कर रहे हैं। किसी भी खिलाड़ी के लिए किसी देश का कप्तान बनना एक इज्जत की बात होती है। यूनाइटेड स्टेट्स जैसे बड़े देश की टीम को संभालने का मौका मिले तो ये और बड़ी बात है।

मोनांक पटेल गुजरात के आनंद में पैदा हुए थे। कुछ सालों बाद वो भारत छोड़ यूनाइटेड स्टेट्स जा बसे। फिर वहीं से उन्होंने क्रिकेट खेलना जारी रखा। साल 2019 में उन्होंने यूनाइटेड स्टेट्स के लिए अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया। अब मोनांक पटेल आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 क्वालीफाइंग राउन्ड के लिए यूनाइटेड स्टेट्स की कमान संभाल रहे हैं।

ऐसा रहा है अबतक का करियर

भारतीय मूल के मोनांक पटेल ने साल 2019 में अमेरिका के लिए अपना डेब्यू किया था। तब से लेकर अबतक वो 44 वनडे मुकाबले खेल चुके हैं। जिनमें 34.25 के औसत से बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 1370 रन बनाये हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 9 अर्धशतक भी निकले हैं। इस दौरान इन्होंने 8 टी20 मैचों में 18.5 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 148 रन बनाए।