वीडियो: आईपीएल में कभी नहीं की कप्तानी, फिर भी BCCI ने इन 3 खिलाड़ियों को बनाया भारत का कप्तान

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल (IPL) जिसे क्रिकेट का महाकुम्भ भी कहा जाता है। इसकी शुरुआत के बाद से ही BCCI ने इस लीग में खेलने वाले खिलाड़ियों के प्रदर्शन को तरजीह देनी शुरू की और टीम इंडिया के लिए चुना। पहले खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट से चुनकर आते थे लेकिन अब खिलाड़ी आईपीएल से चुने जाते हैं। वहीं, कप्तान के तौर पर शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को टीम इंडिया का कप्तान भी चुना जाता है। इसके सटीक उदहारण हार्दिक पांड्या हैं, जिन्होंने आईपीएल 2022 में अपनी टीम गुजरात को चैम्पियन बनाया। इसके बाद आयरलैंड दौरे पर वो पहली बार कप्तान बने।

हालांकि, कुछ ऐसे भी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने आईपीएल (IPL) में कप्तानी भी नहीं की है, बावजूद इसके उन्हें टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया है। आइये जानते हैं कौन हैं वो तीन खिलाड़ी ?

अजिंक्य रहाणे

इस लिस्ट में पहला नाम अजिंक्य रहाणे का आता है, जिन्होंने आईपीएल (IPL) में कप्तानी नहीं की थी, बावजूद इसके वो टीम इंडिया के कप्तान बने। साल 2015 में जब विराट कोहली, एमएस धोनी, सुरेश रैना और रोहित शर्मा को आराम दिया गया था, तब रहाणे को टीम इंडिया का कप्तान नियुक्त कर जिम्बाब्वे दौरे पर भेजा था। बोर्ड ने रहाणे को वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का कप्तान बनाया था।

रहाणे की कप्तानी में भारत ने 3-0 से वनडे सीरीज को जीता जबकि दो मैचों की टी20 सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल की। वहीं, आईपीएल में उन्होंने पहली बार एक मैच में राइजिंग पुणे सुपरजायंट की की थी, जब स्टीव स्मिथ 2017 के एक मैच में नहीं खेले थे। वहीं, 2018 में वो राजस्थान रॉयल्स के कप्तान बने।

जसप्रीत बुमराह

इस लिस्ट में दूसरा नाम जसप्रीत बुमराह का है, जिन्होंने आईपीएल (IPL) में कप्तानी नहीं की थी, बावजूद इसके वो टीम इंडिया के कप्तान बने। बुमराह 2013 से ही मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे। यहाँ उन्होंने रोहित शर्मा और कीरोन पोलार्ड की कप्तानी में भी मुकाबले खेले लेकिन कभी भी वो मुंबई की कप्तानी करते हुए नहीं दिखे।

वहीं, कप्तानी का अनुभव ना होने के बाद भी उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ एक मैच के लिए टीम इंडिया का कप्तान चुना गया था। जब नियमित कप्तान रोहित शर्मा को कोरोना हुआ था, तब बोर्ड ने बुमराह को कप्तान बनाया था जहाँ भारत को हार मिली थी।

ऋतुराज गायकवाड़

इस लिस्ट में तीसरा नाम ऋतुराज गायकवाड़ का है, जिन्होंने आईपीएल (IPL) में कप्तानी नहीं की थी, बावजूद इसके वो टीम इंडिया के कप्तान बने। इस साल सितंबर-अक्टूबर के महीने में टीम इंडिया को चीन का दौरा करना है जहाँ एसियन गेम्स का टूर्नामेंट खेला जाएगा। इसके लिए गायकवाड़ को भारत का कप्तान बनाया गया है।

गायकवाड़ ने पहले कभी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी नहीं की है। हालांकि, उनके पास घरेलू क्रिकेट में महाराष्ट्र की टीम में कप्तानी का अनुभव जरूर है। हालांकि, चेन्नई के कैंप में रहकर उन्होंने एमएस धोनी से कप्तानी के गुण जरूर सीखें होंगे। अब देखना होगा कि गायकवाड़ इस बड़े टूर्नामेंट में बतौर कप्तान कैसा प्रदर्शन करते हैं।