वीडियो: पहले किया संन्यास का ऐलान, अब टीम इंडिया छोड़ किसी दूसरे देश से खेल सकता है ये भारतीय खिलाड़ी

इन दिनों देश और विदेश में कई क्रिकेटर हैं जो दूसरे देशों की लीग खेलने के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेते हैं। ऐसा ही एक खिलाड़ी भारत के तमिलनाडु राज्य से क्रिकेट खेलता था। लेकिन पिछले साल संन्यास का ऐलान कर अब अन्य लीग में खेलने के मौके तलाश रहा है ये भारतीय खिलाड़ी।

एम एस धोनी की चेन्नई सुपर सिंह को कई आईपीएल खिताब चुके इस खिलाड़ी का नाम है मुरली विजय। जो भारत के विदेशों में सबसे सफल सलामी बल्लेबाजों में से एक हैं। आइए जानते हैं मुरली विजय की पूरी कहानी।

मुरली विजय ने लिया संन्यास अब खेलेंगे इस देश से

39 साल के पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज मुरली विजय ने इस साल जनवरी में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। इसके साथ ही मुरली विजय ने आईपीएल से भी संन्यास ले लिया है। अब वो BCCI द्वारा संचालित किसी लीग में खेलते हुए नहीं दिखेंगे।

संन्यास के बाद अब मुरली विजय दूसरे देशों की लीग में खेलते हुए दिख सकते हैं। पहले भी कई भारतीय खिलाड़ी ऐसा कर चुके हैं। संन्यास के बाद अब वो ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश, कनाडा की G टी20 कनाडा लीग और टी10 लीग में खेलते हुए दिख सकते है।

इसके अलावा आईपीएल फ्रेंचाईजियों द्वारा UAE की नई लीग और साउथ अफ्रीका में शुरू हुई नई लीग में भी वो अपना नाम भेज सकते हैं। यूसुफ पठान, रॉबिन उथप्पा और मनप्रीत गोनी जैसे खिलाड़ी संन्यास के बाद इन लीगों का हिस्सा रह चुके हैं।

टीम इंडिया के लिए किया है शानदार प्रदर्शन

साल 2008 में टीम इंडिया के लिए अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू करने वाले मुरली विजय एक समय तक टीम इंडिया के पर्मानेंट टेस्ट ओपनर थे। उन्होंने 2008 से लेके 2018 तक टीम इंडिया के लिए कुल 62 टेस्ट मुकाबले खेले। जिनमें 38.28 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 3982 रन बनाए। जिसमें 12 शतक और 15 अर्धशतक शामिल हैं।

साल 2010 में उनका वनडे और टी20 डेब्यू हुआ हालांकि उन्हें इन दोनों फॉर्मेट में ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला। 17 वनडे में 21.18 की औसत से उन्होंने 1 अर्धशतक की मदद से 339 रन बनाए। 9 टी20 मुकाबलों में उन्होंने 18.77 के औसत से 169 रन बनाए।