वीडियो: वर्ल्ड कप 2023 के ऐसी होगी 15 सदस्यीय टीम इंडिया, कोहली कप्तान, धोनी-पंत और बुमराह की वापसी

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल हारने के बाद टीम इंडिया के पास ICC की ट्रॉफी जीतने के एक और मौका है। इसी साल अक्टूबर-नवंबर में भारत में वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन होना है। टीम इंडिया के लिए ये ICC ट्रॉफी जीतने का सुनहरा मौका है। वर्ल्ड कप के लिए BCCI एक संतुलित टीम बनाने की कोशिश करेगी।

वर्ल्ड कप 2023 के लिए टीम इंडिया के वर्तमान कप्तान रोहित शर्मा की जगह दिग्गज विराट कोहली को कप्तान बनाकर भेजा जा सकता है। वहीं पूर्व दिग्गज कप्तान एमएस धोनी को भी टीम इंडिया में वर्ल्ड कप 2023 के लिए बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।

वर्ल्ड कप 2023 में विराट कप्तान, पंत-बुमराह की वापसी

इस साल 5 अक्टूबर से 2023 के वर्ल्ड कप का आयोजन शुरू होना है। इस साल का ये वर्ल्ड कप भारत में खेला जाना है इसलिए भारतीय फैंस को टीम इंडिया से और ज्यादा उम्मीदें हैं। इस वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में कई बड़े बदलाव किए जा सकते हैं। जिसमें सबसे बड़ा बदलाव कप्तानी में हो सकता है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने एक के बाद एक ICC का टूर्नामेंट हारा है।

इसलिए इस वर्ल्ड कप के लिए रोहित शर्मा की जगह विराट कोहली के कंधों पर कप्तानी की जिम्मेदारी आ सकती है। पिछले साल आखिर में टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत बुरी तरह चोटिल हो गए थे। एक्सीडेंट इतना भयंकर था कि उनका घुटना बुरी तरह फट गया था। जिसके लिए सर्जरी का सहारा लेना पड़ा था। ऋषभ पंत अभी रिकवर हो रहे हैं वर्ल्ड कप 2023 में वो टीम इंडिया में वापसी करते हुए दिख सकते है।

चोट के चलते टीम इंडिया से वर्ल्ड 2022 और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला मिस करने वाले टीम इंडिया के दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अब अपनी पीठ की चोट से उबर चुके हैं। जसप्रीत बुमराह की भी वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया में वापसी होती हुई दिख रही है।

एमएस धोनी बतौर मेन्टर जुड़ सकते हैं टीम इंडिया से

वर्ल्ड कप 2023 के लिए BCCI टीम इंडिया में एमएस धोनी को भी टीम इंडिया के साथ भेज सकती है। साल 2021 के वर्ल्ड कप में एमएस धोनी बतौर मेन्टर टीम इंडिया के साथ गए थे। 2023 के वर्ल्ड कप में भी BCCI द्वारा दिग्गज एमएस धोनी को ये जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। आपको बता दें एम एस धोनी ने हाल ही में अपनी IPL टीम चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल का खिताब जितवाया था।

वर्ल्ड कप 2023 के लिए संभावित 15 सदस्यीय टीम इंडिया

रोहित शर्मा, शुभमन गिल, ईशान किशन(विकेटकीपर), विराट कोहली (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक.