वीडियो: तिरंगे के साथ गद्दारी कर इस भारतीय बल्लेबाज ने देश को दिया धोखा, अब इंग्लैंड के लिए खेलेगा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट

भारत में की खिलाड़ी ऐसे हुए जो पैदा भारत में हुए लेकिन क्रिकेट किसी अन्य देश से खेले। कई खिलाड़ी ऐसे भी भी हुए जो पैदा भी भारत में हुए शुरुआती क्रिकेट भी भारत में खेली लेकिन बाद में देश छोड़ किसी दूसरे देश से क्रिकेट खेलने लग गए। तो वहीं कुछ क्रिकेटर ऐसे भी निकले जो न पैदा भारत में हुए न भारत में क्रिकेट खेले लेकिन फिर भी भारतीय कहलाये भारत से उनका नाता रहा। ऐसा ही एक खिलाड़ी इस समय इंग्लैंड की टेस्ट टीम का सदस्य है जिसका ताल्लुक भारत से है। आइए जानते है इस खिलाड़ी के बारे में।

हसीब हमीद हैं भारतीय मूल के इंग्लिश क्रिकेटर

26 साल के हसीब हमीद ने साल 2016 में इंग्लैंड के लिए अपना अंतर्राष्ट्रीय किया था। भारतीय मूल के हसीब हमीद का अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू भारतीय टीम के ही खिलाफ हुआ था। 2016 में इंग्लैंड के भारत दौरे राजकोट टेस्ट में उनका डेब्यू हुआ था। उन्होंने अपने डेब्यू मैच में शानदार अर्धशतक जड़ा। हसीब हमीद का जन्म साल1997 में हुआ था। आपको बता दें हसीब हमीद भारतीय मूल के उनके माता-पिता भारत के गुजरात से आकार सालों पहलए इंग्लैंड आकार बस गए थे। हसीब हमीद के पिता का नाम इस्माइल हमीद और उनकी मां नजमा हमीद दोनों ही भारत के गुजरात से ताल्लुक रखते हैं।

हसीब हमीद को बचपन से क्रिकेट से बेहद प्यार था।अपनी उम्र के बाकी बच्चों से काफी अच्छी क्रिकेट खेलते थे हसीब हमीद । इसके बाद उन्होंने अकेडमी में दाखिला लिया और एक के बाद एक अच्छी पारी खेली। जिसके नतीजे में उन्हें साल 2015 में इंग्लैंड के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू का मौका मिला। इसके ठीक एक साल में यानी 2016 में वो इंग्लैंड टीम के साथ भारत आए। जहां उन्होंने अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू भी किया।

ऐसा है अबतक का अंतर्राष्ट्रीय करियर

26 साल के हसीब हमीद ने 2015 में घरेलू क्रिकेट में डेब्यू किया। जिसके एक साल बाद उन्होंने 2016 में अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने अब कुल 10 मुकाबले खेले हैं। जिनमें 24.38 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 439 रन बनाए हैं।जिसमें 4 अर्धशतक भी शामिल हैं। आखिरी बार वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जनवरी 2022 में इंग्लैंड की ओर से खेलते हुए दिखे थे। फिलहाल वो काउंटी चैंपियनशिप में नॉटिंघमशायर की टीम से खेल रहे हैं।