वीडियो: 8 साल की जीवा ने भारत के लिए दिखाई देशभक्ति, चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर धोनी की बेटी ने कुछ यूं मनाया जश्न

भारत ने बुधवार को करीब 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान-3 ने चाँद की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग कर ही ली। इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत दुनिया भारत से इसरो के इस ऐतिहासिक मिशन की तारीफ की जा रही है। यहाँ तक कि भारतीय टीम की एक टुकड़ी इस समय आयरलैंड में जहाँ जसप्रीत बुमराह की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने जश्न मनाया। अब इस कड़ी में 8 साल की जीवा का नाम भी जुड़ गया है, जो पूर्व कप्तान एमएस धोनी की बिटिया हैं। उनके जश्न मनाने का वीडियो भी सामने आया है।

धोनी की बेटी जीवा ने कुछ यूँ मनाया जश्न
चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक चाँद की सतह पर उतर गया है। इसके लेकर पूरे भारत में एक जश्न का माहौल है और ये इसरो के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि हैं। भारत को पूरी दुनिया से बधाइयां मिल रही है। टीम इंडिया के खिलाड़ी भी इसरो की तारीफ कर रहे हैं। अब इसमें धोनी की बिटिया 8 साल की जीवा का नाम भी जुड़ गया है। एमएस धोनी की देशभक्ति किसी से छिपी नहीं है और यही देशभक्ति उनकी बेटी जीवा में भी देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमे जीवा चंद्रयान-3 के सफलतापूर्वक लैंडिंग पर अपनी ख़ुशी व्यक्त कर रही हैं। उन्होंने ताली बजाकर इसरो में मौजूद सभी लोगों का एक तरह हौसला बढ़ाने का काम किया है। आप भी देखें ये वीडियो।

क्या है चंद्रयान-3 मिशन ?
चंद्रयान-3 मिशन की अगर हम बात करें तो इसके 2 उद्देश्य हैं। पहला तो रोवर प्रज्ञान को सफलता पूर्वक लैंडर से बाहर निकालना। दूसरा जब रोवर बाहर आ जाए तो चाँद की सतह से डाटा जुटाना और उसे विक्रम के जरिये भारत के वैज्ञानिकों के पास भेजना। 6 पहियों वाला ये रोवर चाँद की सतह पर चलेगा और फोटो के जरिये डाटा जुटाएगा। इस रोवर में ISRO का लोगो और तिरंगा बना हुआ है। ऐसे में ये जहाँ-जहाँ जाएगा, वहां ISRO का लोगो और तिरंगा बनता चला जाएगा। बता दें कि ये रोवर 14 दिन तक चाँद की सतह पर काम करेगा और चाँद के हिसाब से अगर बात करें तो ये 1 लूनर डे तक वहां काम करेगा।