वीडियो: ‘उसके बारे में मत बात करो.’, धोनी से इतनी नफरत क्यों करते हैं गौतम गंभीर? खुद किया खुलासा

धोनी की कप्तानी में भारत ने आखिरी बाहर वर्ल्ड कप 2011 का ख़िताब जीता था। उसके बाद से टीम इंडिया वर्ल्ड कप के लिए तरस रही है। 2011 में धोनी ने शानदार छक्का मारकर भारत को जीत दिलाई थी।

फैंस भी धोनी के इस छक्के की तारीफ करते नहीं थकते हैं लेकिन ये बाद पूर्व दिग्गज क्रिकेटर गौतम गौतम गंभीर को पसंद नहीं आती है। उन्होंने खुद अब इस बात का खुलासा किया है कि आखिर क्यों वो धोनी के इस छक्के से नफरत करते हैं ? आइये जानते हैं, उन्होंने क्या कहा है ?

धोनी को लेकर क्या बोले गौतम गंभीर ?

भारत में इस साल वर्ल्ड कप 2023 का टूर्नामेंट खेला जाना है और इसी को लेकर बयानबाजी आजकल तेज हो गई है। इसी बीच पूर्व भारतीय खिलाड़ी गौतम गंभीर ने वर्ल्ड कप 2011 को याद किया। इस दौरान वो थोड़े नाखुश नजर आए। उनका मानना है कि 2011 के लिए सभी खिलाड़ियों को क्रेडिट नहीं दिया जाता है। सिर्फ और सिर्फ धोनी के छक्के की ही बात होती है। बता दें कि वर्ल्ड कप 2011 का फ़ाइनल मैच मुंबई के वानखेड़े में खेला गया था जहाँ श्रीलंका के खिलाफ धोनी ने छक्का मारकर टीम को जीत दिलाई थी। फैंस आज भी उनके इसी छक्के की बात करते हैं।

इस वजह से धोनी को करते हैं नापसंद

गौरतलब है कि गौतम गंभीर ने खुद इस बात का खुलासा किया कि वो क्यों धोनी को नापसंद करते हैं। गंभीर के मुताबिक वो धोनी से नफरत नहीं करते हैं बल्कि उनका कहना है कि मीडिया जो उनके छक्के की बात करती है, उन्हें इस बात से परेशानी है क्योंकि इससे पूरी टीम का प्रदर्शन कोई नहीं देखता है।

उन्होंने रेवसपोर्ट्ज’ से बात करते हुए कहा, ‘हमने युवराज सिंह को वर्ल्ड कप 2011 के लिए भरपूर क्रेडिट नहीं दिया। यहां तक ज़हीर, रैना, मुनाफ और सचिन तेंदुलकर तक, जिन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाए। उनकी कोई बात नहीं करता। हम बात किसकी करते हैं, सिर्फ धोनी के छक्के की। मीडिया भी सिर्फ उसी छक्के के बारे में बात करती है। आप सिर्फ एक के दीवाने हैं, आप टीम को भूल रहे हैं। आप मेरी पारी की बात मत करें लेकिन टीम को ना भूले’

बता दें कि गौतम गंभीर ने वर्ल्ड कप 2011 के फ़ाइनल 97 रन की दमदार पारी खेली थी। उनकी इसी पारी के दम पर भारत जीत की दहलीज तक आ गया था।