वीडियो: धोनी-कोहली की कप्तानी में जिताए देश को कई मुकाबले, लेकिन रोहित ने दुश्मनी निकाल बर्बाद कर दिया करियर

धोनी-कोहली ने अपने कप्तानी के कार्यकाल में अक्सर अनुभवी खिलाड़ियों को प्राथमिकता देते थे लेकिन रोहित शर्मा की अगुवाई में एशिया कप के लिए सिलेक्ट हुई टीम इंडिया से कई सारे अनुभवी खिलाड़ियों को दूर ही रखा गया है।

ऐसे में यह कहा जा सकता है कि रोहित शर्मा अपनी टीम में अनुभवी खिलाड़ियों की जगह पर युवाओं पर अधिक भरोसा करते है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको एक ऐसे अनुभवी खिलाड़ी के बारे में बताएंगे जिन्होंने धोनी-कोहली की कप्तानी में देश को कई मुकाबले जिताए है वही रोहित की कप्तानी में उन्हे टीम इंडिया के लिए ज्यादा खेलने का मौका ही नहीं मिला।

धोनी की कप्तानी में शुरू हुआ था शिखर धवन का करियर

शिखर धवन ने टीम इंडिया के लिए अपना पहला मुकाबला साल 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विशाखपटनम में खेला था। वहीं उनके टेस्ट करियर की बात करें तो उन्होंने अपना पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली में किया था। शिखर धवन ने अपने पहले ही टेस्ट की पहली पारी में 187 रन बनाए थे। जो आज तक किसी भी भारतीय खिलाड़ी का टेस्ट डेब्यू पर सबसे बड़ा स्कोर है।

विराट कोहली की कप्तानी में थे टीम के अहम खिलाड़ी

साल 2017 के शुरुआत में जब विराट कोहली ने टीम इंडिया के लिए कप्तानी की शुरुआत की थी। तब शिखर धवन टीम इंडिया के अहम खिलाड़ी थे। शिखर धवन ने विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया को कई सारे मैच अपने बदौलत ही जितवाए है। साल 2017 में हुए चैंपियंस ट्रॉफी में भी शिखर धवन भारत की तरफ से सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों में से एक थे।

रोहित की कप्तानी में नहीं है टीम इंडिया का हिस्सा

रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया अब 2023 का वर्ल्ड कप खेलने जा रही है लेकिन हाल ही सलेक्ट हुई एशिया कप की टीम देखकर यह ज्ञात होता है कि शिखर धवन टीम इंडिया के लिए 2023 का वर्ल्ड कप नहीं खेल पाएंगे। शिखर धवन एक बेहतरीन खिलाड़ी है लेकिन इस समय शुभमन गिल और ईशान किशन को उनके हालिया फॉर्म को देखते हुए उन्हे प्राथमिकता दी जा रही है। ऐसे में यह देखने लायक होगा कि शिखर धवन कब इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास लेने का फैसला करते है?