वीडियो: वीरेंद्र सहवाग ने ठुकराया BCCI के मुख्य चयनकर्ता पद का ऑफर, अब ये दिग्गज चल रहे रेस में सबसे आगे

भारतीय क्रिकेट कॉउन्सिल बोर्ड (BCCI) के पूर्व मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा (Chetan Sharma) के इस्तीफे के बाद अभी भी मुख्य चयनकर्ता का पद खाली है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) बहुत जल्द ही मुख्य चयनकर्ता के लिए आवेदन मांग सकता है। क्योंकि, पूर्व मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा (Chetan Sharma) के इस्तीफे के बाद से कोई भी अभी इस पद पर कार्यरत नहीं है।

लेकिन बहुत जल्द ही इस पद को भरा जा सकता है। वहीं, इस पद के लिए टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी का नाम सबसे पहले आ रहा है और वह वीरेंद्र सहवाग (Virendra Sehwag) का है। हालांकि, अब खबर आ रही है कि, वीरेंद्र सहवाग इस पद के लिए पीछे हट रहे हैं।

वीरेंद्र सहवाग ने ठुकराया BCCI के मुख्य चयनकर्ता पद का ऑफर!

भारतीय टीम के पूर्व आक्रामक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग चयन पद के लिए अब अपना नाम वापस ले रहे हैं। हालांकि, इस बात की हम कोई पुस्टि नहीं कर रहे हैं लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो वीरेंद्र सहवाग BCCI के चयनकर्ता पद के ऑफर पद के लिए अब ठुकराया दिया है। वहीं, आपको बता दे कि, अगर देखा जाए तो वीरेंद्र सहवाग इस पद के लिए सही उम्मीदवार दिखते हैं क्योंकि उन्होंने क्रिकेट से संन्यास के बाद कोई भी पद नहीं संभाला है ,जिसके चलते उन्हें इस पद के लिए सबसे सही उम्मीदवार माना जा रहा है।

युवराज सिंह बन सकते हैं चयनकर्ता!

भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी युवराज सिंह भी चयनकर्ता पद के लिए दावेदार माने जा रहे हैं। ऑलराउंडर खिलाड़ी युवराज सिंह चयनकर्ता पद के लिए एक मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। जबकि युवराज सिंह की इस तरफ से कोई भी बयान नहीं आया है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता पद के लिए युवराज सिंह अपना नाम दे सकते हैं।

चेतन शर्मा ने दिया था इस्तीफा!

भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता पद से चेतन शर्मा को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ गया था क्योंकि, उन्होंने एक स्टिंग ऑपरेशन में टीम की अंदर की बात को लीक कर दी थी। जिसके बाद उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था और तबसे यह पद खाली पड़ा है।