वीडियो: नशा और लड़कीबाजी में इस भारतीय खिलाड़ी ने बर्बाद कर दिया अपना करियर, कभी माना जाता था दूसरा सहवाग

टीम इंडिया का एक ऐसा खिलाड़ी जिसे आने वाले समय भविष्य का सचिन और सहवाग कहा जा रहा था आज वो खिलाड़ी भारतीय टीम से नदारद दिख रहा है। इस खिलाड़ी ने जब टीम इंडिया में इंट्री किए थे तब इस खिलाड़ी को लंबी रेस का खिलाड़ी मना जा रहा था लेकिन अब टीम इंडिया के एंट्री पाने के लिए जद्दोजहद करने के बाद भी टीम इंडिया में जगह नहीं बना पा रहे है।

वहीं दूसरी ओर इनके साथ ही एक और खिलाड़ी ने टीम इंडिया में डेब्यू किया था लेकिन आज वो खिलाड़ी अपने मेहनत के दम पर टीम में अपनी परमानेंट जगह बना चुका है। तो इस खिलाड़ी के बाहर होने के पीछे आखिर क्या कारण है इसको विस्तार से जानते हैं।

आखिर क्यों पृथ्वी शॉ हो रहे टीम इंडिया से दूर

भारतीय टीम में जब पृथ्वी शॉ ने एंट्री मारी थी तब फैंस और टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ियों ने इन्हे क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग का मिला रूप कहने लगे। लेकिन टीम इंडिया और फैंस के सामने शॉ का ये चार्म ज्यादा दिनों तक नहीं चला क्योंकि फ़ेम आते ही ये अपनी राह से भटकने लगे और नशे के गिरफ्त में जाने लगे और इसके साथ ही खेल में समय देने के विपरीत इनकी लड़कियों के पीछे समय देने के कारण ये क्रिकेट के कोर वैल्यू से दूर होते गए।

जिसके कारण आज उन्हे भारतीय टीम में मौका मिलना मुश्किल नजर आ रहा हैं। वहीं हाल में ही इन पर एक लड़की से छेड़छाड़ से संबंधित केस भी हुआ था। जिस पर सपना गिल नाम की एक सोशल मीडिया इन्फ़लुसर ने इनपर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। हालांकि कोर्ट ने इन्हे इस केस से क्लीन चिट दे दिया है लेकिन इन सब को देखकर ऐसा लगता है कि पृथ्वी शॉ का विवादों से काफी पुराना नाता रहा है।

कैसा रहा है पृथ्वी शॉ का क्रिकेट करियर

साल 2018 में भारतीय टीम के डेब्यू करने वाले पृथ्वी शॉ ने अपने करियर के शुरुआत में काफी अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन समय के साथ उनके प्रदर्शन में गिरावट आनी शुरू हो गई। जिसके बाद भारतीय टीम के चयनकर्ता भी इन्हे टीम से ड्रॉप करने लगे। साल 2018 में इन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ इन्होंने टेस्ट में डैब्यू किया लेकिन समय से साथ ये टीम में जगह फिक्स नहीं कर पाए।

अब तक खेले गए कुल 5 टेस्ट ही खेल पाए जिसमे इन्होंने 9 पारियों में 86.04 स्ट्राइक रेट से 339 रन बनाए वहीं इनके वनडे के सफर की बात करे तो इसमे इनको सिर्फ 6 मैच में मौका मिल पाया जिसमें 113.85 स्ट्राइक रेट से 189 रन बनाए। लेकिन इनका टी20 मैच का डेब्यू मैच इनका आखिरी मैच बन गया।