वीडियो: टीम इंडिया का दूसरा युवराज सिंह है ये खिलाड़ी, धोनी का चहेता अकेले दम पर भारत को जिताएगा WC 2023

5 अक्टूबर से वनडे विश्व कप 2023 (World Cup 2023) की शुरुआत रही है, जिसका पहला मुकाबला इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा जबकि फ़ाइनल मुकाबला 19 नवंबर को इसी मैदान पर खेला जाएगा। वहीं, भारत अपना पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगा। ICC ने 20 जून को ही इसके शेड्यूल की घोषणा कर दी थी। फिलहाल स्क्वॉड की घोषणा नहीं हुई है लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनका खेलना तय माना जा रहा है। इसे टीम इंडिया का दूसरा युवराज सिंह (Yuvraj Singh) बताया जा रहा है, जो भारत को वनडे विश्व कप 2023 (World Cup 2023) का ख़िताब जिता सकता है।

भारत को वर्ल्ड कप जिताएगा दूसरा युवराज सिंह

दरअसल, मौजूदा टीम इंडिया में एक ऐसा खिलाड़ी है जो वनडे विश्व कप 2023 (World Cup 2023) में दूसरा युवराज सिंह (Yuvraj Singh) बन सकता है। इस खिलाड़ी का नाम कोई और नहीं बल्कि रविंद्र जडेजा है, जो बिल्कुल युवी के अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए देखा गया है। जड्डू युवी की तरह स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं। जडेजा इस विश्व कप में युवी की भूमिका निभा सकते हैं, इसकी पुष्टि पूर्व भारतीय क्रिकेटर कृष्णमाचारी श्रीकांत (Krishnamachari Srikkanth) भी कर चुके हैं।

उन्होंने कहा, ‘2011 के विश्व कप में एक शानदार टीम थी। धोनी ने अच्छे से टीम की कप्तानी की थी। उस समय हमारे पास युवराज सिंह थे। मेरा मानना है कि रविंद्र जडेजा वही करेंगे जो युवराज सिंह ने 2011 विश्व कप में किया था। मुझे विश्वास है कि अगर भारत को 2023 विश्वकप जीतना है तो जडेजा और अक्षर पटेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।’ बता दें कि युवी 2011 में प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट भी रहे थे।

युवराज सिंह ने बनाए थे सबसे ज्यादा रन

गौरतलब है कि 2011 के वनडे विश्व कप में युवराज सिंह (Yuvraj Singh) को प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट चुना गया था। उन्होंने उस टूर्नामेंट में मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाज़ी करते हुए 362 रन और 15 विकेट झटके थे। ऐसे में अब ये देखना होगा कि क्या वनडे विश्व कप 2023 (World Cup 2023) में रविंद्र जडेजा दूसरे युवराज की भूमिका निभा पाते हैं या नहीं।

हो ना हो जड्डू अपना आखिरी विश्व कप खेल रहे हैं। ऐसे में वो दमदार प्रदर्शन करना चाहेगें। 2019 के विश्व कप में अगर ये खिलाड़ी आउट नहीं होता तो भारत फ़ाइनल में चला ही जाता है। बता दें कि जड्डू भारत के लिए 174 वनडे मुकाबलों में 2526 रन और कुल 191 विकेट चटका चुके हैं।