वीडियो: मुंबई इंडियंस को मिला ‘लिटिल धोनी’, माही के अंदाज में करता स्टंपिंग, लगाता लंबे-लंबे छक्के

क्रिकेट जगत मे जब भी रांची शहर का नाम लिया जाता है जब फैंस के जहन मे सबसे पहले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का नाम आता है। लेकिन अब एक और खिलाड़ी का नाम सामने आ रहा है जो टीम इंडिया में एमएस धोनी की जगह की पूरी करेंगे। इस खिलाड़ी ने हाल मे आईपीएल के टीम मुंबई इंडियंस को जॉइन किया है और आने वाले समय में टीम इंडिया में दिखाई दे सकते हैं। हम एक ऐसे आदिवासी खिलाड़ी की बात कर रहे है जिन्होंने मुंबई इंडियंस से जुड़ा है और इनको ट्रेनिंग के लिए इंग्लैंड भेज रही हैं।

एमएस धोनी के बाद रांची का एक और खिलाड़ी डेब्यू को तैयार

एमएस धोनी के क्रिकेट में टीम इंडिया को एक अलग लेवल पर पहुचाने के बाद अब टीम इंडिया को एक और एमएस धोनी मिलता हुआ नजर आ रहा है। रांची से सटे नामकुम शहर के रॉबिन मिंज का चयन आईपीएल के टीम मुंबई इंडियंस में हुआ है और अगले महीने मुंबई इंडियंस इनको ट्रेनिंग के लिए इंग्लैंड भेजने वाली है। फिलहाल रॉबिन, सीनेट क्रिकेट क्लब से प्रशिक्षण ले रहे हैं।

वहीं अपको बता दे इस साल आईपीएल के मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, लखनऊ सुपर जाइएंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की ओर से ट्रायल के लिए रॉबिन को बुलाया गया था। जिसके बाद रॉबिन दिल्ली कैपिटल्स की ओर से ट्रायल में हिस्सा लिए। हालांकि इस ट्रायल में इनका चयन नहीं हुआ। जिसके बाद कोच के समझाने के बाद उन्होंने मेहनत को जारी रखी आज मुंबई इंडियंस में इनका चयन हो गया।

कौन है रॉबिन मिंज जिसे मुंबई ने किया अपने खेमे में शामिल

मुंबई इंडियंस में शामिल होने वाले रॉबिन झारखंड के राजधानी रांची से सटे नामकुम से आते है। आपको बता दे राज्य से पहला किसी आदिवासी खिलाड़ी का आईपीएल में चयन हुआ है। रॉबिन के पिता एक्स आर्मीमैन रह चुके है जिन्होंने रॉबिन के इस सफर मे उनका काफी सपोर्ट किया है। रॉबिन का मुंबई इंडियंस में शामिल होना उनके करियर के काफी लाभदायक रहने वाला है क्योंकि रोहित शर्मा के अगुआई में इस टीम के खिलाड़ी से उन्हे काफी कुछ नया सीखने को मिलेगा।

रॉबिन मिंज, एमएस धोनी को क्रिकेट में अपना आदर्श मानते है। रॉबिन अपने क्रिकेट का ज्ञान चंचल भट्टाचार्य और आसिफ के देख रेख में लिया है। कोच चंचल भट्टाचार्य ने बताया कि, ‘रॉबिन ने बहुत मेहनत की थी, आज इसको उसका परिणाम मिला है। हम उम्मीद करते हैं कि कल यह भारतीय टीम के लिए भी खेलेगा।’ वहीं कोच आसिफ ने बताया कि, ‘रॉबिन का फिटनेस से लेकर विकेटकीपिंग सब कुछ बहुत ही शानदार है. एक समय था जब वह काफी शानदार खेल रहा था। ‘